करोड़ों की साइबर ठगी: कंबोडिया गैंग का मुख्य हैंडलर यहां से गिरफ्तार; इस शहर में चला रहा था फर्जी कॉल सेंटर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर हुई 21.05 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में राज्य साइबर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस की विशेष टीम ने कंबोडिया से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर गैंग के कथित मुख्य हैंडलर पिंकेश सूर्यवंशी पिता फकीर चंद्र सूर्यवंशी को मंदसौर के मल्हारगढ़ से गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि साइबर ठगी की रकम में से 10 लाख रुपए सीधे पिंकेश के करंट अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे।
इसके बाद आरोपी ने यह रकम देश के अलग-अलग राज्यों में सक्रिय म्यूल खातों में ट्रांसफर कर दी। पुलिस अब इन खातों और उनसे जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
इंदौर में डिजिटल मार्केटिंग और इन्वेस्टमेंट कंपनी की आड़ में कॉल सेंटर
पुलिस के मुताबिक, पिंकेश कंबोडिया में बैठे साइबर गिरोह के सरगनाओं के संपर्क में था और भारत में उनके लिए नेटवर्क संभालता था। वह इंदौर में फर्जी डिजिटल मार्केटिंग और इन्वेस्टमेंट कंपनी की आड़ में कॉल सेंटर संचालित कर रहा था।
आरोपी बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर अपने नेटवर्क में शामिल करता था। उन्हें ट्रेनिंग देने के बाद म्यूल बैंक खातों से जुड़े काम में लगाया जाता था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में सक्रिय फर्जी बैंक खातों का नेटवर्क भी संचालित कर रहा था।
एपीके फाइल और संदिग्ध एप से बैंक खातों का संचालन
प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि बैंक खातों को संचालित करने के लिए आरोपी विशेष एपीके फाइल और संदिग्ध मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करता था।
इन माध्यमों से दूसरे राज्यों में मौजूद बैंक खातों को कथित तौर पर कंबोडिया में बैठे गैंग के सदस्यों के निर्देश पर रिमोटली ऑपरेट किया जाता था।
इसी वजह से आरोपी की वास्तविक लोकेशन और उसके नेटवर्क तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कितने बैंक खाते, मोबाइल नंबर और अन्य लोग जुड़े हुए हैं।
मामले में अब तक तीन बड़ी गिरफ्तारियां
राज्य साइबर पुलिस की कार्रवाई में इस मामले में अब तक तीन अहम गिरफ्तारियां सामने आई हैं।
जगदीश मालवीय : भाजपा नेता और शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य।
अंकित वर्मा : गैंग का कथित हैंडलर, जिसे सागर से गिरफ्तार किया गया।
पिंकेश सूर्यवंशी : कंबोडिया गैंग का कथित मुख्य अकाउंट और नेटवर्क हैंडलर।
पुलिस अब खंगाल रही पूरे नेटवर्क की कड़ियां
राज्य साइबर पुलिस अब पिंकेश से पूछताछ कर उसके बैंक खातों, म्यूल अकाउंट संचालकों, कॉल सेंटर में काम करने वाले लोगों और कंबोडिया में बैठे गैंग के सदस्यों के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है।
पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी से 21 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की कई अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं।
संजीव नयन शर्मा, डीएसपी, राज्य साइबर पुलिस ने बताया कि सीए से हुई साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खाते में ठगी की रकम में से 10 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!