‘करोड़ों कावड़िए आस्था से चलते हैं, आतंकवादी नहीं’: मौलाना के बयान पर भड़के बाबा बागेश्वर; बोले-‘सोच-समझकर बोलना’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
कावड़ यात्रियों को लेकर मौलाना साजिद रशीदी के कथित बयान पर बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश यात्रा से लौटकर छतरपुर पहुंचे बाबा बागेश्वर ने कहा कि करोड़ों कावड़िया आस्था के साथ पैदल यात्रा करते हैं, उन्हें आतंकवादी कहना गलत है।
‘कुछ लोगों की गलती से पूरी कावड़ यात्रा को मत देखो’
बाबा बागेश्वर ने कहा कि अगर किसी घटना में दो-चार लोग पत्थर फेंकते हैं या किसी वाहन को नुकसान पहुंचाते हैं, तो उन्हें कावड़िया कहना भी उचित नहीं है। ऐसे लोगों को उन्होंने ‘कालनेमि’ बताते हुए कहा कि कुछ लोगों के गलत काम के आधार पर करोड़ों कावड़ियों को एक नजर से नहीं देखा जा सकता।
‘बयान देने से पहले सोच-समझकर बोलना चाहिए’
उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी है। ऐसे में किसी पूरे समुदाय या समूह को कुछ लोगों की हरकत के आधार पर गलत ठहराना उचित नहीं है। बाबा ने मौलाना साजिद रशीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बोलने से पहले सोच-समझकर बोलना चाहिए।
ताजिया जुलूस का भी किया जिक्र
बाबा बागेश्वर ने ताजिया जुलूस का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह बड़ी संख्या में लोग ताजिया में शामिल होते हैं, उसी तरह करोड़ों लोग कावड़ यात्रा में शामिल होते हैं। इसलिए कुछ लोगों की हरकत को आधार बनाकर पूरी यात्रा पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।
बाबा बागेश्वर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कावड़ यात्रा को लेकर बयानबाजी और राजनीतिक-सामाजिक बहस लगातार तेज है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!