खबर
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट: हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 6:09 pm
शेयर करें:
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत गोपाल मंदिर रोड के चौड़ीकरण को लेकर चल रहा विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। सड़क की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के लिए नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के खिलाफ दायर दोनों याचिकाओं को बुधवार को इंदौर हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।

मामले की सुनवाई जस्टिस संदीप एन. भट्ट की बेंच में हुई। सुनवाई के बाद दोनों याचिकाएं निरस्त कर दी गईं, हालांकि कोर्ट का विस्तृत आदेश अभी जारी होना बाकी है।

मस्जिद प्रबंधन की ओर से दायर हुई थीं दो याचिकाएं
पहली याचिका शाही मस्जिद वक्फ पंचायत मोचियान के प्रतिनिधि अशफाक अहमद और शाही मस्जिद इंतजामिया कमेटी के प्रतिनिधि की ओर से दायर की गई थी। इसमें मध्यप्रदेश शासन, ज्वाइंट डायरेक्टर टीएंडसीपी, उज्जैन नगर निगम, बिल्डिंग ऑफिसर और कलेक्टर उज्जैन को पक्षकार बनाया गया था।

दूसरी याचिका शाही मस्जिद वक्फ पंचायत मोचियान के अध्यक्ष अरशान हुसैन की ओर से दायर की गई। इसमें मध्यप्रदेश शासन, उज्जैन नगर निगम और मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाया गया था।

दोनों याचिकाएं खारिज, अब विस्तृत आदेश का इंतजार
बुधवार को दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों याचिकाएं खारिज कर दीं। हालांकि अभी आदेश की विस्तृत प्रति सामने नहीं आई है। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता सैय्यद अशहर अली वारसी ने कहा कि विस्तृत आदेश का इंतजार है।

उन्होंने यह भी कहा कि याचिकाएं निरस्त होने के बाद वे मामले में अपील का रास्ता अपनाएंगे।

मस्जिद प्रबंधन ने नोटिस पर जताई थी आपत्ति
नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद शहर काजी, शाही वक्फ पंचायत और मुस्लिम समाज की ओर से इसका विरोध किया गया था। शाही मस्जिद वक्फ पंचायत मोचियान ने भवन अधिकारी द्वारा जारी सूचना पत्र को अपूर्ण, अस्पष्ट और अवैधानिक बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी।

पंचायत का दावा था कि मस्जिद 100 वर्ष से अधिक पुरानी है और इसका ऐतिहासिक महत्व है।

1925 के दस्तावेज का दिया हवाला
मस्जिद प्रबंधन ने अपने पक्ष में पुराने दस्तावेजों का हवाला दिया। पंचायत के अनुसार 17 मार्च 1925 को सिंधिया राजघराने के चेयरमैन, टाउन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट और ग्वालियर सरकार लश्कर की ओर से शहर काजी को पत्र जारी किया गया था।

पंचायत का दावा है कि उस समय कुछ जमीन अधिग्रहित किए जाने के बाद मस्जिद के बचे हिस्से को यथावत रखा गया था। इसके अलावा पंचायत ने 13 सितंबर 1985 के मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र का भी हवाला दिया, जिसमें मस्जिद और उसकी पैमाइश का उल्लेख होने की बात कही गई है।

1975 में जमीन देने का भी दावा
मस्जिद प्रबंधन के अनुसार वर्ष 1975 में आवागमन सुगम बनाने के लिए मस्जिद की ओर से स्वेच्छा से भूमि दिए जाने का भी दावा किया गया है। पंचायत का कहना था कि उस समय मस्जिद के सामने स्थित मकान से कोई जमीन अधिग्रहित नहीं की गई थी।

मौजूदा समय में सड़क करीब 40 फीट चौड़ी है और उनके अनुसार आवागमन में कोई बाधा भी नहीं है।

धार्मिक स्थल को हटाने के उद्देश्य से कार्रवाई का आरोप
मस्जिद पंचायत ने आरोप लगाया था कि वर्तमान कार्रवाई केवल धार्मिक स्थल को हटाने के उद्देश्य से की जा रही है और इसे द्वेषपूर्ण बताया था। वहीं, उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए सड़क और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मार्ग चौड़ीकरण की योजना पर काम चल रहा है।

अब हाईकोर्ट द्वारा दोनों याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की स्थिति कोर्ट के विस्तृत आदेश और प्रशासनिक प्रक्रिया से स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

2 minutes ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

17 minutes ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 1 hour ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 1 hour ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 1 hour ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 2 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 2 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 2 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 3 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 3 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 3 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 3 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 3 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 3 hours ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 3 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!