अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी: 15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
सागर में जहरीली शराब कांड के बाद प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में खरगोन जिले में बुधवार तड़के पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की।
कई टीमों ने एक साथ दबिश दी
मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के सोमाखेड़ी गांव और आसपास के इलाकों में एक साथ कई टीमों ने दबिश दी। कार्रवाई में 100 से अधिक पुलिसकर्मी और आबकारी अमला शामिल रहा। अवैध शराब के ठिकानों की तलाश के लिए ड्रोन कैमरे की मदद भी ली गई।
23 प्रकरण दर्ज, 320 लीटर शराब जब्त
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान अवैध शराब से जुड़े 23 प्रकरण धारा 34(1)(क)(च) के तहत दर्ज किए गए। अलग-अलग ठिकानों से कुल 320 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 48 हजार रुपए बताई गई है।
15200 किलो महुआ लहान मिला, मौके पर किया नष्ट
कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के लिए तैयार किया गया भारी मात्रा में महुआ लहान भी बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक करीब 15,200 किलोग्राम लहान अलग-अलग स्थानों से मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15.20 लाख रुपए है।
पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य संसाधनों को भी जब्त किया गया।
ड्रोन ने खोजे झाड़ियों में छिपे ठिकाने
इस कार्रवाई में ड्रोन सर्चिंग खास रही। जमीन पर टीमें जहां संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही थीं, वहीं ड्रोन कैमरे से ऊपर से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई।
पुलिस के मुताबिक ड्रोन की मदद से झाड़ियों और अन्य छिपे स्थानों पर रखे महुआ लहान तथा शराब बनाने के संभावित ठिकानों की पहचान करने में मदद मिली। तड़के शुरू हुई कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में भी हड़कंप की स्थिति रही।
सागर कांड के बाद बढ़ी निगरानी
सागर में हाल ही में सामने आए जहरीली शराब कांड के बाद प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर कार्रवाई तेज की गई है। खरगोन में हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।
पुलिस और प्रशासन अब ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर रहा है जहां कच्ची शराब का निर्माण या उसकी सप्लाई की संभावना है। मकसद अवैध शराब के निर्माण के साथ-साथ उसके नेटवर्क और सप्लाई चैन पर भी रोक लगाना है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई
कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन ग्रामीण अनुराग, डीआईजी निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद, कलेक्टर गुरु प्रसाद और एसपी रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में की गई।
अभियान में मंडलेश्वर टीआई पंकज तिवारी, महेश्वर टीआई जगदीश गोयल, करही टीआई राजेंद्र इंगले सहित तीनों थाना क्षेत्रों का पुलिस बल और इंदौर एवं जिला आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
पुलिस-प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!