समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी: महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमजी रोड इलाके में एक को-ऑपरेटिव सोसायटी के कर्मचारी पर महिलाओं को समूह लोन दिलाने का झांसा देकर रुपए लेने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद एमजी रोड पुलिस ने कर्मचारी पुष्पेंद्र कुमार वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खाते में नहीं किए जमा
आरोप है कि महिलाओं से लिए गए रुपए सोसायटी के खाते में जमा करने के बजाय कर्मचारी ने अपने UPI और फोन-पे अकाउंट में प्राप्त किए।
डायरेक्टर की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
पुलिस के मुताबिक शुभ क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के डायरेक्टर भरत जाट की शिकायत पर बुधवार को पुष्पेंद्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी सोसायटी में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करता था।
लोन दिलाने की बात कहकर रकम ली
सोसायटी में महिलाओं को समूह के माध्यम से लोन उपलब्ध कराया जाता है। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने संस्था के अधिकारियों को बताया कि पुष्पेंद्र ने लोन दिलाने की बात कहकर उनसे रकम ली थी।
UPI से लेन-देन के डिजिटल सबूत मिले
शिकायत में फूलबाई, अलका और मधुबाई से अलग-अलग रकम लिए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि इन रुपयों को सोसायटी के खाते में जमा नहीं कराया गया।
ट्रांजैक्शन की जांच कर रही पुलिस
महिलाओं ने पुलिस को लेन-देन से जुड़े डिजिटल प्रमाण भी उपलब्ध कराए हैं। इनमें रकम आरोपी के UPI और फोन-पे के जरिए प्राप्त होने की जानकारी सामने आने की बात कही गई है। पुलिस अब इन ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है।
3 हजार सदस्यों का डेटा भी जांच के घेरे में
मामले में सोसायटी के करीब 3 हजार सदस्यों के डेटा को लेकर भी सवाल उठे हैं। डायरेक्टर ने आशंका जताई है कि कर्मचारी के पास मौजूद सदस्य डेटा का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने अन्य सदस्यों से भी समूह लोन के नाम पर इसी तरह रकम ली थी।
31 अगस्त को छुट्टी के बाद गायब हुआ कर्मचारी
पुलिस के अनुसार पुष्पेंद्र ने 31 अगस्त को छुट्टी ली थी। इसके बाद 1 सितंबर से वह बिना सूचना के काम पर नहीं लौटा। संस्था के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
अब पुलिस डिजिटल लेन-देन, सोसायटी के रिकॉर्ड और सदस्यों से मिली जानकारी के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि मामला सिर्फ कुछ महिलाओं तक सीमित है या इसमें और लोग भी प्रभावित हुए हैं।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!