खबर
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला: महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला

खुलासा फर्स्ट, महू।
गैरिसन ग्राउंड के सामने पार्किंग को लेकर हुए विवाद में महिला सैन्यकर्मी और उनकी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को महिला संगठनों और क्षेत्रवासियों ने एडिशनल एसपी राज कृष्णा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

सख्त कार्रवाई की मांग
इसमें आरोपी की गिरफ्तारी के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में घटना से जुड़े स्थान पर कथित अतिक्रमण और वहां संचालित दुकान की गतिविधियों की जांच कराने की मांग भी की गई है।

5 सितंबर को पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
ज्ञापन के अनुसार 5 सितंबर को पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मिनी आनंद और उनकी बेटी अनमोल पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। महिला संगठनों का कहना है कि हमले में दोनों घायल हुईं।

घटना के बाद मामला महू थाने पहुंचा था। अब संगठनों ने पुलिस अधिकारियों से मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दुकान के सामने पार्किंग को लेकर विवाद का आरोप
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गैरिसन ग्राउंड के साइड में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर एक दुकान संचालित की जा रही है।

संगठनों का दावा है कि दुकान के सामने वाहनों की पार्किंग को लेकर स्थानीय नागरिकों और महिलाओं के साथ आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। इसी वजह से संबंधित स्थान की जांच कराने की मांग की गई है।

महिलाओं की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था का मुद्दा
ज्ञापन सौंपने पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि महू जैसे सैन्य क्षेत्र में महिलाओं के साथ कथित मारपीट की घटना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के साथ गैरिसन ग्राउंड के सामने पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की।

उनका कहना है कि व्यवस्थित पार्किंग होने से रोजाना होने वाले विवादों को भी कम किया जा सकता है।

अतिक्रमण की जांच की मांग
महिला संगठनों ने संबंधित दुकान और जमीन के रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दुकान में संचालित गतिविधियों की भी जांच की जाए और यदि जांच में कोई नियमविरुद्ध गतिविधि या अतिक्रमण सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

फिलहाल पुलिस मामले में शिकायत और ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। आरोपी पक्ष का पक्ष सामने आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

24 minutes ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

24 minutes ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

38 minutes ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 1 hour ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 1 hour ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 1 hour ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 2 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 2 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 2 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 2 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 2 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 2 hours ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 3 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 3 hours ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

about 3 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 3 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!