खबर
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट: बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 5:19 pm
शेयर करें:
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट

स्कूल संचालक व उसके साले ने छीने रुपए और दस्तावेज, कमिश्नर तक पहुंची शिकायत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टर से उनके स्कूल संचालक पार्टनर व उसके साले ने मारपीट की और अस्पताल के दस्तावेज व रुपए से भरे दो लिफाफे ले गए। वहीं पुलिस द्वारा शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।

डॉ. अरुण जोशी के अनुसार उनका स्कूल संचालक राजीव राय के साथ पार्टनरी में राजाबाग कॉलोनी में हॉस्पिटल है, जिसे उन्होंने सात साल पहले शुरू किया था। वहीं मारीमाता चौराहा पर एक अन्य हॉस्पिटल भी है, जिसमें उनके सहित पांच पार्टनर हैं।

मरीमाता वाले अस्पताल का पंजीयन उनके नाम से था, जिसे राजीव राय ने अन्य पार्टनरों के साथ मिलकर साठगांठ करते हुए फर्जी दस्तावेजों के जरिये बदल दिया। इतना ही नहीं फर्जी दस्तावेजों के ही आधार पर उन्हें पार्टनरी से बेदखल भी कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायतें संबंधित विभागों में की हैं। इसी को लेकर राजीव राय रंजिश रखने लगा।

शनिवार दोपहर वह राजाबाग वाले हॉस्पिटल में थे, तभी राजीव अपने साले दिनेश के साथ आया और हमला कर परिसर में खड़ी कार की डिक्की में से दो पॉलिथीन और दो लिफाफे छीनकर ले गया। पॉलिथीन में अस्पताल के दस्तावेजों सहित अन्य निजी दस्तावेज थे। वहीं एक लिफाफे में 10 हजार तो दूसरे में 61 हजार रुपए थे।

घटना के बाद वे शिकायत करने बाणगंगा थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि साहब सीएम इंतजाम में लगे हैं। अभी लिखित आवेदन दे जाओ, शाम को आना। साहब से मुलाकात के बाद केस दर्ज करवा देना। वे शाम को पहुंचे तो टीआई सियाराम गुर्जर नहीं मिले। उन्होंने फोन लगाया तो फोन भी नहीं उठाया।

इस बीच उन्हें पता चला कि घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। ड्यूटी डॉक्टर घबराकर चले गए। अस्पताल में 9 गंभीर मरीज भर्ती थे, इसलिए उनकी देखभाल सुनिश्चित करने और उन्हें अन्य अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए उन्होंने सीएमएचओ को शिकायत की, लेकिन उन्होंने कहा कि पहले पुलिस कार्रवाई करवाओ, फिर मरीजों को वहां से शिफ्ट करेंगे।

इसके चलते वे रविवार को पुन: थाने गए तो टीआई नहीं मिले। स्टाफ ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से शिकायत की, जिन्होंने मामले की जांच एडीसीपी जोन-3 ओमप्रकाश को सौंपी है। जल्द ही जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

संबंधित समाचार

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

2 minutes ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

12 minutes ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

13 minutes ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

43 minutes ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 1 hour ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 1 hour ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 2 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 2 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 2 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 2 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 2 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 2 hours ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 2 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

about 3 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 3 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!