सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील: शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने शहर में बेसमेंट के गलत इस्तेमाल और आग से बचाव के सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खिलाफ कार्रवाई की है। स्वीकृत नक्शे के खिलाफ चलाए जा रहे 6 परिसरों को सील कर दिया गया है, जबकि रिहायशी इलाके में बिना अग्निशमन व्यवस्था के चल रहे एक होटल का काम बंद कराया गया।
नगर निगम की टीमें शहर के सभी इलाकों में लगातार जांच कर रही हैं। इस दौरान जिन स्थानों पर तय नियमों के खिलाफ काम पाया गया वहां मौके पर ही तुरंत सीलिंग की कार्रवाई की गई। ग्रेटर वैशाली नगर में चल रही एक लाइब्रेरी को पहले आग से बचाव के उपकरण लगाने की सूचना दी गई थी। निर्देशों का पालन न करने पर निगम टीम ने परिसर को सील कर दिया।
इसी तरह सुख शांति नगर के भूखंड 8 में पार्किंग के लिए तय बेसमेंट में स्नूकर क्लब चलाया जा रहा था। भवन निरीक्षक और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बेसमेंट को सील कर दिया।
इंदपुरी क्षेत्र में भी बेसमेंट के गलत इस्तेमाल पर कार्रवाई की गई। भूखंड 149 और 359 के बेसमेंट में चल रही दो अलग-अलग लाइब्रेरी को सील कर दिया गया। इसके अलावा भूखंड 356 के बेसमेंट में चल रही मेस को बंद कराकर सील किया गया।
स्वीकृत काम के लिए ही हो बेसमेंट का उपयोग... रिहायशी इलाके में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर राधिका पैलेस के प्लॉट 113 में बिना जरूरी अग्निशमन व्यवस्था के होटल चलाया जा रहा था। निगम टीम ने होटल बंद करवाकर उसके बोर्ड हटवा दिए और जगह का इस्तेमाल केवल रहने के काम के लिए करने के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा है कि बेसमेंट का इस्तेमाल सिर्फ स्वीकृत काम के लिए ही किया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने इलाकों में लगातार जांच करने और सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!