खबर
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग: सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 6:26 pm
शेयर करें:
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के शिंदे की छावनी स्थित इंडियन ऑयल के मॉडर्न पेट्रोल पंप पर बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अंडरग्राउंड पेट्रोल टैंक की सफाई के दौरान अचानक आग भड़क उठी।

90 फीसदी झुलसा कर्मचारी
टैंक के अंदर सफाई का काम कर रहा 48 वर्षीय मुकेश आग की चपेट में आ गया। हादसे में वह करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।

अचानक भड़की आग, टैंक के अंदर फंसा कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक मुकेश पेट्रोल टैंक की सफाई के लिए उसके अंदर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक टैंक के भीतर आग लग गई।

आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया
देखते ही देखते आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

FRB टीम ने पहुंचकर घायल को निकाला
सूचना मिलते ही पुलिस की एफआरबी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने टैंक से घायल कर्मचारी को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के मुताबिक मुकेश करीब 90 प्रतिशत झुलसा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरा घटना
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पेट्रोल पंप परिसर में हुई घटना के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग किस वजह से लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

less than a minute ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

11 minutes ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

43 minutes ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 1 hour ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 1 hour ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 2 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 2 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 2 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 2 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 3 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 3 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 3 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 3 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 3 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 3 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 3 hours ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!