चाकू से हमला कर कान काटने वाले बदमाश गिरफ्तार: दो घंटे क्षेत्राधिकार के फेर में उलझी रही पुलिस; हत्या के दो मामलों में जमानत पर है मुख्य हमलावर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गाड़ी टकराने पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गया। बदमाशों ने बीच सड़क एक युवक का कान ही काटकर अलग कर दिया। दीपेश चौरे खून से लथपथ मदद के लिए चीखता रहा दूसरी ओर हमलावर भागने लगे।
आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े और एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस की तत्परता का आलम यह कि घायल युवक अस्पताल पहुंच गया पर वह करीब दो घंटे घटनास्थल का थाना क्षेत्र तय करने में ही उलझी रही। आखिरकार हीरा नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई।
टीआई कमलकिशोर के अनुसार गौरव चौरे की शिकायत पर हितेंद्र उर्फ गुड्डू निवासी राम मंदिर के पास शिवाजी नगर और विकास उर्फ विक्का निवासी शिवाजी नगर पर प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। हितेन्द्र को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
उसके साथी अपराधी विकास उर्फ विक्का को टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर भागने के चक्कर में घायल हो गया। पुलिस ने बताया दीपेश चौरे का भाई गौरव कहीं रुपए देने जा रहा था। गुरुवार रात करीब नौ बजे अनूप नगर के सामने बदमाश विक्का और हितेंद्र से उसकी गाड़ी टकरा गई।
इस पर विवाद शुरू हुआ। गौरव ने घर फोन कर मदद मांगी। इसी बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बदमाशों ने दीपेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसका कान कटकर अलग हो गया। मारपीट और चाकूबाजी देखकर आसपास के लोग दीपेश को बचाने पहुंचे।
भाग रहे आरोपियों का पीछा किया और हितेश को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले किया। विक्का पर हत्या के दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। तुकोगंज और परदेशीपुरा इलाके में हत्या की वारदातों में शामिल है। फिलहाल जमानत पर है। बताया जाता है कुख्यात बदमाश फौजी का गुर्गा है।
सर्जरी से स्पष्ट होगी स्थिति ... गंभीर रूप से घायल दीपेश को परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है चाकू के वार से उसका कान कटकर अलग हो गया। डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद ही उसकी स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। अपराधियों की धरपकड़ से पहले घटनास्थल का अधिकार क्षेत्र तय करने में लगे दो घंटे पुलिस पर बड़ा सवालिया निशान छोड़ गए।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!