क्राइम ब्रांच की फिल्मी अंदाज में कार्रवाई: थानेदार को क्यों बनना पड़ा तस्कर; एमडी ड्रग्स की कितनी बड़ी खेप पकड़ी, इतने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए दो करोड़ रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो एमडी ड्रग्स, एक लोडेड पिस्टल, स्कॉर्पियो वाहन, दो बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार शहर में लगातार ड्रग्स तस्करी के मामले सामने आ रहे थे। पकड़े गए पेडलरों से पूछताछ में राजस्थान के चर्चूनी गांव और डग गांव से पूरे देश में एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर की सप्लाई होने की जानकारी मिली थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि राजस्थान में स्थानीय स्तर पर सप्लाई नहीं की जाती, बल्कि माल दूसरे राज्यों में भेजा जाता है।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी को पूछताछ के दौरान चर्चूनी गांव निवासी शंकरसिंह का मोबाइल नंबर मिला था। बताया गया कि इंदौर में आने वाली बड़ी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई वही कर रहा है। इसके बाद डीसीपी ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच के एक थानेदार को इंदौर के बाहर की सिम उपलब्ध कराई गई। थानेदार ने खुद को मुंबई का बड़ा तस्कर बताकर शंकरसिंह से संपर्क किया। लगातार बातचीत के जरिए उसका भरोसा जीता गया और फिर एक किलो एमडी ड्रग्स की डील के लिए इंदौर बुलाया गया।
सोमवार को शंकरसिंह अपने साथियों विक्रम निवासी डूंगरपुर, नवीन निवासी डग (राजस्थान), गोविंद वर्मा निवासी देवास और नरेंद्र निवासी बरोड़ के साथ स्कॉर्पियो और दो बाइक लेकर एमआर-10 सुपर कॉरिडोर होते हुए टीसीएस रोड पहुंचा। आरोपियों ने कथित खरीदार बने थानेदार को मोबाइल पर लोकेशन भेजी।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह में सभी के अलग-अलग काम तय थे। तीन लोग ड्रग्स की डिलीवरी करते थे, जबकि एक आरोपी स्कॉर्पियो के पीछे बाइक से रैकी करता चलता था। कहीं पुलिस या खतरे की आशंका होने पर वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ दिया जाता था। एक अन्य आरोपी नकदी की जांच करता था कि रुपए असली हैं या नकली।
योजना के तहत थानेदार अपनी टीम के साथ तय लोकेशन पर पहुंचे। शंकरसिंह ने पहले रुपए दिखाने को कहा। पुलिस टीम के एक सदस्य ने दूर से नकदी दिखाई। इसके बाद थानेदार को ड्रग्स देखने के लिए आरोपियों की गाड़ी में बैठा लिया गया। जैसे ही वह वाहन में बैठा, चारों ओर से क्राइम ब्रांच की टीम ने हथियारों के साथ घेराबंदी कर दी और पांचों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों से एक किलो एमडी ड्रग्स, लोडेड पिस्टल, स्कॉर्पियो, दो बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मालवा और इंदौर से जुड़े अन्य तस्करों के नाम और मोबाइल नंबर भी बताए हैं, जिनके आधार पर आगे कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने इस कार्रवाई के लिए डीसीपी राजेश त्रिपाठी और पूरी क्राइम ब्रांच टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!