खबर
Top News

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा: 200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 2:16 pm
शेयर करें:
डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डोल ग्यारस के जुलूस और देर रात तक चलने वाले आयोजनों के बीच शहर की सड़कों पर क्राइम ब्रांच की तीन टीमों ने मोर्चा संभाला। रातभर अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर करीब 200 लोगों और वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध नजर आए वाहन चालकों से पूछताछ के साथ शराब, बिना नंबर के वाहन, प्रेशर हॉर्न और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

क्राइम ब्रांच की टीमों को पर्व के दौरान विशेष नाइट ड्यूटी पर लगाया गया था। टीमों ने देर रात तक पेट्रोलिंग के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में वाहनों को रोककर दस्तावेज और वाहन की स्थिति जांची।

चेकिंग के दौरान धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक कुछ वाहनों में शराब की बोतलें मिलीं, जबकि कुछ संदिग्ध वाहन बिना नंबर के मिले।

बिना नंबर की पल्सर, प्रेशर हॉर्न भी मिला... टीम नंबर तीन ने 18 वर्षीय गौरव पिता श्याम कछवाय, निवासी कबूतर खाना के कब्जे से बिना नंबर की पल्सर बाइक पकड़ी। बाइक में प्रेशर हॉर्न भी लगा मिला।

पुलिस ने दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई की। इसी टीम ने 27 वर्षीय आयुष वर्मा, निवासी दौलतगंज को बिना नंबर की एक्टिवा के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साहिल गौड़ निवासी बच्चीबाग को शराब के साथ पकड़े जाने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।

स्कूटी की डिक्की में मिली शराब की बोतलें
टीम नंबर एक ने आशुतोष पटेल निवासी अशोका हेरिटेज के वाहन की जांच की। वहीं जय पिता संजीव बोड़े निवासी लोहामंडी क्षेत्र की स्कूटी की डिक्की में शराब की बोतलें मिलीं। उसके खिलाफ भी धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

टीम नंबर दो ने जयेश नाचन निवासी राजवाड़ा क्षेत्र और रौनक सुनहेरा के खिलाफ कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच के मुताबिक रात की इस विशेष कार्रवाई में कुल 7 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीमों की पेट्रोलिंग और चेकिंग देर रात तक जारी रही।

संबंधित समाचार

झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

2 minutes ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

12 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी
Top News

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

15 minutes ago
चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

19 minutes ago
भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान
Top News

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

27 minutes ago
सागर जहरीली शराब कांड
Top News

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

29 minutes ago
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई
Top News

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

35 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

38 minutes ago
अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे
Top News

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

42 minutes ago
थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस
Indore

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

about 1 hour ago
होर्डिंग गिरने से हादसा
Top News

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

about 1 hour ago
सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

about 2 hours ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

about 2 hours ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

about 2 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

about 2 hours ago
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!