देखिए वीडियो, खाद्य अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार: फाइव स्टार होटल का किचन सील; खाद्य लाइसेंस भी सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सयाजी होटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल का किचन सील कर दिया। साथ ही होटल का खाद्य लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के बड़े होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।
जांच में मिलीं कई गंभीर खामियां
खाद्य विभाग की टीम ने सयाजी होटल के किचन और खाद्य सामग्री के स्टोरेज एरिया का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आईं। किचन में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्टोरेज को लेकर भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।
निरीक्षण के दौरान चूहों की गंदगीऔर कॉकरोच जैसे कीटों की मौजूदगी भी सामने आई। इसके अलावा वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही फ्रीजर में रखे जाने तथा एक्सपायर्ड उबले आलू मिलने जैसी खामियां भी जांच में सामने आईं।
कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई
जांच में मिली अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग ने होटल के किचन को सील कर दिया और खाद्य लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया।
प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को यह स्पष्ट संदेश देना है कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब शहर के अन्य बड़े होटल और रेस्टोरेंट भी खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर सतर्क हो गए हैं।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!