नशे पर वार: 200 करोड़ से ज्यादा का मादक पदार्थ किया नष्ट; पुलिस ने फैक्ट्री के बॉयलर में जलाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मालवा क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 115 टन मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। तीनों जिलों के 1040 प्रकरणों से संबंधित इस खेप की अनुमानित कीमत 200 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।
निगरानी में किया नष्ट
पुलिस के अनुसार, न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने तक जब्त मादक पदार्थों को सुरक्षित रखा जाता है। इसके बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और विशेष समिति की निगरानी में उनका नष्टीकरण किया जाता है।
सीमेंट फैक्ट्री के बॉयलर में जलाकर किया नष्टीकरण
रतलाम रेंज पुलिस ने नीमच जिले के नयागांव के पास स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार से शनिवार देर शाम तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जब्त मादक पदार्थों को फैक्ट्री के उच्च तापमान वाले बॉयलर में जलाकर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, अफीम, चरस, गांजा, ब्राउन शुगर समेत अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थ शामिल थे।
तीन जिलों के 1040 मामलों की जब्त खेप
अभियान के तहत मंदसौर के 600, नीमच के 300 और रतलाम के 140 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। पहले नीमच और रतलाम की खेप नष्ट की गई, इसके बाद मंदसौर जिले में जब्त सामग्री का निपटान किया गया। बताया गया कि इससे पहले वर्ष 2025 में इतने बड़े स्तर पर मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया था।
विशेष समिति की निगरानी में पूरी कार्रवाई
इस अभियान में रतलाम जिले के 21, मंदसौर के 16 और नीमच के करीब 10 पुलिस थानों से जब्त मादक पदार्थ शामिल किए गए। पूरी प्रक्रिया के दौरान रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल, मंदसौर और नीमच के पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत रतलाम रेंज के तीनों जिलों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए गठित विशेष समिति की निगरानी में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्रवाई पूरी की गई।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!