कोर्ट का आदेश: सरकार हिंदू देवी-देवताओं के मांस खाने वाले ध्रुव राठी के वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी) को निर्देश दिया कि वह 15 दिनों के भीतर इस बात पर जल्द फैसला ले कि यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर अपलोड किए गए वीडियो को हटाया जाए या नहीं।
इस वीडियो पर मानहानि करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने जीएसी को वकील अमिता सचदेवा द्वारा दायर अपील पर फैसला करने का निर्देश दिया; सचदेवा ने राठी के वीडियो को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराया है।
क्या है वीडियो में
राठी के 21 मार्च के उस वीडियो को लेकर सचदेवा नाराज हैं, जिसका शीर्षक है ' केन हिंदुज इट बीफ? केरला स्टोरी 2 एक्सपोस्ड '। इस वीडियो में राठी ने हिंदू धर्मग्रंथों में खान-पान की आदतों पर चर्चा की है।
उन्होंने तर्क दिया कि प्राचीन ग्रंथों और ऋषियों ने भगवान राम और भगवान कृष्ण जैसे देवताओं द्वारा मांस खाने का जिक्र किया है। अपनी याचिका में, सचदेवा ने जीएसी को अपनी अपील पर फैसला करने या कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो को हटाने का निर्देश देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो बेहद अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील है।
हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान, केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एसएसजी) चेतन शर्मा ने कहा कि वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक बातें हैं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि या तो इंटरमीडियरी (मध्यस्थ) को खुद ही वीडियो हटा देना चाहिए, या फिर ऐसा करने के लिए अदालती आदेश जारी किया जाना चाहिए।
उन्होंने एक डिवीजन बेंच के फैसले का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि यह देखना इंटरमीडियरी की जिम्मेदारी है कि क्या कोई कंटेंट समाज के लिए हानिकारक है; और अगर ऐसा है, तो इंटरमीडियरी को पूरी सावधानी बरतते हुए उसे तुरंत ब्लॉक कर देना चाहिए।
हाई कोर्ट में गूगल के वकील ने क्या कहा?
सर्च इंजन गूगल एलएलसी की ओर से पेश वकील ने कहा कि अपील का निपटारा करने का निर्देश दिया जाए और इंटरमीडियरी अदालती आदेश का पालन करेगी। इसके बाद, कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया और जीएसी से कहा कि वह सचदेवा की अपील पर 15 दिनों के भीतर फैसला करे।
कोर्ट ने मामले का निपटारा करते हुए कहा, 'अपीलीय अथॉरिटी को याचिकाकर्ता की अपील पर तेजी से फैसला करना होगा, और यह काम इस आदेश के मिलने की तारीख से 15 दिनों के भीतर पूरा करना होगा। अगर कोई और शिकायत होती है, तो याचिकाकर्ता नई याचिका दायर कर सकता है।' कोर्ट ने यह भी साफ किया कि आदेश की किसी भी तरह की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!