विपक्ष के इस नेता की मानहानि याचिका पर कोर्ट में सुनवाई पूरी: कल आएगा अंतरिम राहत पर फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दायर मानहानि प्रकरण से जुड़ी याचिका पर मंगलवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। मामले में भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपना जवाब हाईकोर्ट में पेश किया।
इसे रिकॉर्ड पर लेते हुए न्यायालय ने अंतरिम राहत की मांग पर सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी। अब बुधवार को यह स्पष्ट हो सकेगा कि राहुल गांधी को ट्रायल कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से राहत मिलेगी या उन्हें निर्धारित सुनवाई में उपस्थित होना होगा।
समन को हाईकोर्ट में दी है चुनौती
राहुल गांधी ने भोपाल स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका तर्क है कि समन जारी करने की प्रक्रिया और उसके आधार की न्यायिक समीक्षा की जानी चाहिए। याचिका में उन्होंने समन निरस्त करने की मांग की है।
कार्तिकेय चौहान ने दायर किया था मानहानि मामला
यह मामला केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि प्रकरण से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2018 में झाबुआ में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स मामले का उल्लेख करते हुए शिवराज सिंह चौहान और कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था।
कार्तिकेय चौहान का आरोप है कि राहुल गांधी के बयान से उनकी प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा, जिसके चलते उन्होंने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया।
राहुल गांधी ने दी थी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद राहुल गांधी ने अगले ही दिन अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि वह छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के पुत्र का नाम लेना चाहते थे, लेकिन गलती से कार्तिकेय चौहान का नाम उनके बयान में आ गया।
फिलहाल हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजर बनी हुई है। बुधवार को आने वाला फैसला यह तय करेगा कि राहुल गांधी को ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही से अस्थायी राहत मिलती है या उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा।
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!