मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला: हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी इलाके में रविवार रात नशे के कारोबार की पुलिस को सूचना देने के शक में एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया गया।
युवक की हालत गंभीर
घटना नॉर्थ मोहल्ला इलाके की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान लखन के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइक से घर लौट रहा था युवक
पुलिस के मुताबिक, लखन रविवार रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तलाई मोहल्ला निवासी रेवाराम ने अपने साथियों के साथ उसे रास्ते में रोक लिया।
खबिरी करने के शक में किया हमला
आरोप है कि नशे के कारोबार की पुलिस को मुखबिरी करने के शक में आरोपियों ने लखन पर चाकू से कई वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, हमले के पीछे नशे के कारोबार से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है।
बाइक लेने पहुंचे परिजन तो फिर हुआ विवाद
सोमवार को लखन की मां और परिवार के सदस्य उसकी बाइक लेने रेवाराम के घर के आसपास पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि मारपीट में एक अन्य युवक भी घायल हुआ। पुलिस अब दोनों घटनाओं को लेकर जांच कर रही है।
15 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, रेवाराम करीब 15 दिन पहले जेल से बाहर आया था। इसके बाद उसके इलाके में एमडी ड्रग्स की बिक्री को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।
इंदौर में नशे के कारोबार को लेकर अलग-अलग गुटों के बीच पुरानी रंजिश की बात भी सामने आती रही है।
इसी वजह से पुलिस घटना को संभावित गैंगवार के एंगल से भी देख रही है।
दो हत्याओं में आरोपी रह चुका है रेवाराम
पुलिस के अनुसार, रेवाराम पहले भी गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी रह चुका है। बताया गया है कि वह शुभम नेपाली और चेतन नाथ के संपर्क में रहा है।
आरोप है कि रेवाराम ने चेतन के साथ मिलकर अतुल काकानी की हत्या की थी।
जेल से बाहर आने के बाद एक चौकीदार की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 20 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
चाकूबाजी की घटनाओं पर पुलिस पहले से सख्त
इंदौर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
चार दिन पहले भी तीन बदमाशों द्वारा पूजा साहू नाम की महिला पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई थी।
संबंधित समाचार

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!