खबर
Top News

एनडीपीएस रेड पर न्यायालय का बड़ा प्रहार: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के हुए आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जून 2026, 3:35 pm
शेयर करें:
एनडीपीएस रेड पर न्यायालय का बड़ा प्रहार

राजस्थान की चौमहला कोर्ट ने आगर-मालवा पुलिस की कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल, जांच रिपोर्ट में रिकॉर्ड और वीडियोग्राफी के दावों पर भी सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/झालावाड़/आगर मालवा।
मध्य प्रदेश पुलिस की एक बहुचर्चित एनडीपीएस कार्रवाई अब बड़े कानूनी विवाद में घिर गई है। राजस्थान के झालावाड़ जिले स्थित चौमहला न्यायालय ने आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानते हुए तत्कालीन आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, बड़ौद थाना प्रभारी रूपसिंह बैस समेत करीब 100 पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत के इस आदेश ने मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

मामला 28 जनवरी 2026 को राजस्थान के झालावाड़ जिले के घाटाखेड़ी गांव में की गई एक एनडीपीएस कार्रवाई से जुड़ा है। उस समय आगर मालवा पुलिस ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कार्रवाई का प्रचार-प्रसार किया था।

हालांकि बाद में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पिता हमीद खान ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत कर दावा किया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने स्थानीय राजस्थान पुलिस को सूचना दिए बिना उनके घर पर दबिश दी, तोड़फोड़ की और उनके बेटों को झूठे मामले में फंसाया।

वीडियोग्राफी के दावे भी जांच में पुष्ट नहीं हुए - मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय के निर्देश पर झालावाड़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द्र मीणा से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में कई ऐसे तथ्य सामने आए जिन्होंने पूरी कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए।

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस द्वारा जब्ती और कार्रवाई से जुड़े जिन दस्तावेजों का उल्लेख किया गया था, उनसे संबंधित कई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं पाए गए। इतना ही नहीं, पुलिस द्वारा की गई वीडियोग्राफी के दावे भी जांच में पुष्ट नहीं हो सके।

सीसीटीवी फुटेज में मिले गवाह और सबूत
जांच के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुटेज ने भी कई सवाल खड़े किए। रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस के वाहन घाटाखेड़ी गांव में करीब 30 मिनट तक ही मौजूद रहे।

जांच अधिकारियों ने माना कि इतने कम समय में एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी, जब्ती, दस्तावेजी कार्रवाई, पंचनामा और गिरफ्तारी जैसी पूरी कानूनी प्रक्रिया का संपन्न होना संदेह पैदा करता है।

इन्हीं तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने तत्कालीन कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, बड़ौद थाना प्रभारी रूपसिंह बैस, उप निरीक्षक राखी गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक अजय जाट तथा पुलिसकर्मी राहुल विश्वकर्मा और शुभम सहित कार्रवाई में शामिल पूरी टीम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

बताया जा रहा है कि आदेश की जद में करीब 100 पुलिसकर्मी और अन्य लोग आए हैं। यह मामला इसलिए भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि यह एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर कानून के तहत की गई कार्रवाई से जुड़ा हुआ है।

यदि जांच में शिकायतकर्ता पक्ष के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गंभीर कानूनी परिणाम सामने आ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर संबंधित पुलिस अधिकारियों को न्यायिक संस्थाओं में अपना पक्ष रखने और आदेश को चुनौती देने का अधिकार भी प्राप्त है।

इन नामों का हुआ उल्लेख
जांच में जिन नामों का उल्लेख हुआ उनमें शशि उपाध्याय (तत्कालीन थाना प्रभारी, आगर कोतवाली), रूपसिंह बैस (तत्कालीन थाना प्रभारी, बड़ौद) राखी गुर्जर (उप निरीक्षक), अजय जाट (सहायक उप निरीक्षक), राहुल विश्वकर्मा (पुलिसकर्मी), शुभम (पुलिसकर्मी) शामिल हैं। इनके अलावा अन्य करीब 100 पुलिसकर्मी एवं संबंधित व्यक्ति भी हैं।

जांच में उठे प्रमुख सवाल
जांच के दौरान यह सवाल उठे कि स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना कार्रवाई कैसे की। इसके अलावा जब्ती और कार्रवाई से जुड़े रिकॉर्ड पर अंगुली उठ रही है। जांच में वीडियोग्राफी के दावे की पुष्टि नहीं।

इसके अलावा सीसीटीवी में पुलिस वाहन केवल 30 मिनट गांव में दिखे। एनडीपीएस प्रक्रिया के पालन को लेकर न्यायालय ने शंका जताई है।

यह आदेश अब मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों राज्यों में कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई की पारदर्शिता पर बड़ी बहस का विषय बन गया है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 11 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 12 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 12 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 12 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 12 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 12 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 12 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 13 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 13 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 13 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 13 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 13 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 13 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 13 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 13 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 13 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 13 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 13 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!