पार्क में बैठे कपल के साथ मारपीट: संत वेशधारी युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; लात-घूसे मारे, गालियां दी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
एक युवक-युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तुलसी उद्यान में बैठे एक कपल को संत वेशधारी चार युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पार्क में बैठे थे युवक-युवती
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती अयोध्या के प्रसिद्ध तुलसी उद्यान में घूमने आए थे। इसी दौरान संत वेशधारी चार युवक वहां पहुंचे और दोनों के साथ विवाद करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
जान बचाने के लिए भागा कपल
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक और युवती खुद को बचाने के लिए पार्क के मुख्य द्वार की ओर भागते हैं, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा किया। गेट के बाहर सड़क पर युवक को दोबारा पकड़कर लात-घूंसों से पीटा गया।
युवक को बचाने के लिए युवती उससे लिपट गई, जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान धर्मेंद्र दास और गुणकेश तिवारी के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से गोंडा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
आरोपियों ने दी यह सफाई
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि युवक-युवती पार्क में अश्लील हरकतें कर रहे थे, जिसे देखकर उन्होंने विरोध किया और मारपीट कर दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी अखाड़े या धार्मिक संगठन से जुड़े हैं या नहीं।
संत समाज ने भी जताई नाराजगी
घटना को लेकर संत समाज के कई प्रतिनिधियों ने भी आपत्ति जताई है। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने कहा कि यदि किसी को आपत्ति थी तो युवक-युवती को समझाकर वहां से जाने के लिए कहा जा सकता था, लेकिन मारपीट किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।
वहीं श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि अयोध्या एक धार्मिक और पर्यटन नगरी है, जहां आने वाले लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मर्यादा का पालन कराने के लिए संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए, हिंसा का नहीं।
पुलिस कर रही पहचान
पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित युवक-युवती की पहचान नहीं हो पाई है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!