ड्रग्स माफिया की उलटी गिनती शुरू: प्रतापगढ़ पहुंचेगी इंदौर पुलिस;19 लाख कैश, ब्राउन शुगर और गांजा मिलने के बाद बड़ा एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

रिमांड में चेतन नाथ के खुलासे के बाद फरार साथी सहित कई तस्कर रडार पर
सीमा नाथ गैंग की एक-एक कड़ी जोड़ते हुए जड़ों तक पहुंचने की तैयारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के सबसे बड़े ड्रग्स सिंडिकेटों में शामिल कुख्यात ड्रग्स क्वीन सीमा नाथ के भाई चेतन नाथ की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी में है। द्वारकापुरी पुलिस की जांच राजस्थान के प्रतापगढ़ तक पहुंच गई, जहां से आरोपी के ब्राउन शुगर की सप्लाई लेने के सुराग मिले हैं।
इसके चलते पुलिस जल्द ही प्रतापगढ़ रवाना होगी। उधर, दबिश के दौरान फरार हुए चेतन के साथी की तलाश भी तेजी से की जा रही है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं और आने वाले दिनों में सीमा नाथ की गैंग से जुड़े कई और चेहरों का खुलासा हो सकता है।
द्वारकापुरी पुलिस ने परसों द्वारकापुरी से चेतन नाथ को ट्रैकिंग के जरिये गिरफ्तार किया था। इससे पहले 22 जून को लकी नाथ को 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था। उसी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस चेतन तक पहुंची।
दबिश में उसके झोपड़ेनुमा घर से 19 लाख रुपए, 270 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा, नोट गिनने की मशीन, पिस्टल के 22 जिंदा कारतूस और ड्रग्स पैकिंग का सामान बरामद हुआ। कल आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 जुलाई तक रिमांड पर लिया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि चेतन नाथ राजस्थान के प्रतापगढ़ से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में उसकी छोटी-छोटी पुड़िया तैयार कराकर शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई कराता था।
पुलिस अब प्रतापगढ़ के सप्लायरों की पहचान कर पूरे सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी में है। पुलिस की एक विशेष टीम प्रतापगढ़ जाकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों की तलाश कर उन्हें दबोचेगी।
जांच में खुलासा हुआ कि पुलिस की दबिश के समय चेतन के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था, जो भाग निकला। दोनों पहले भी जेल में साथ रह चुके हैं। पुलिस को इनपुट मिला है कि फरार आरोपी अभी इंदौर व आसपास के क्षेत्र में छिपा हो सकता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार चेतन बेहद शातिर अपराधी है और पूछताछ के दौरान काफी सतर्क रहता है। कैमरे के सामने वह कुछ भी बोलने से बचता है। ऐसे में तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर उसके नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
17 गंभीर अपराधों से लदा है चेतन
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक चेतन नाथ के खिलाफ हत्या, लूट, अवैध हथियार, एनडीपीएस एक्ट समेत करीब 17 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। उसकी बहन सीमा नाथ पहले से ही ड्रग्स तस्करी के बड़े मामलों में गिरफ्तार हो चुकी है।
हिस्ट्रीशीटर जीजा महेश टोपी फरारी में कर रहा अपराध
14 जून को सदर बाजार पुलिस ने भिश्ती मोहल्ला निवासी शाहिद खान (35) की शिकायत पर (अपराध क्रमांक 165/26) दर्ज किया था। आरोप था कि 13 जून की दोपहर बड़वाली चौकी के पास महेश उर्फ टोपी और सीमा नाथ ने उसे रोककर गालियां दीं और एनडीपीएस एक्ट के मामले में गवाही न देने के लिए जान से मारने की धमकी दी थी।
चेतन नाथ की बहन ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ के घर से क्राइम ब्रांच ने करीब 10 महीने पहले 48 लाख रुपए, 516 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, 23 किलो चांदी और 1 किलो सोने के जेवर व सिक्के बरामद किए थे। सीमा पर भी एक दर्जन से ज्यादा केस हैं। चेतन का जीजा महेश टोपी है, जिस पर भी एक दर्जन केस हैं। उसे द्वारकापुरी पुलिस ने जिलाबदर कर रखा है। बावजूद इसके फरारी में उसने सदर बाजार क्षेत्र में गवाह को धमकाया था।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!