खबर
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार: 10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 3:55 pm
शेयर करें:
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार

पंढरीनाथ थाने के सामने धंसी सड़क, कांग्रेस ने निगम आयुक्त के सामने जताया विरोध, हेड कांस्टेबल की अभद्र टिप्पणी पर भड़के कार्यकर्ता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल पंढरीनाथ थाने के सामने अचानक सड़क धंसने और 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा बनने की घटना ने नगर निगम के सड़क निर्माण, गुणवत्ता और रखरखाव के दावों के बीच फैले भ्रष्ट तंत्र को पूरी तरह खुलासा कर दिया है।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा तय था। इस घटना के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस दौरान माहौल तब और गरमा गया, जब सशस्त्र बल के हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर अभद्र और अनर्गल टिप्पणी किए जाने का आरोप लगा।

इस टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हेड कांस्टेबल के साथ बहस हुई। नगर निगम जनसुनवाई के दौरान आयुक्त क्षितिज सिंघल के पीछे खड़े हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह की और कांग्रेसियों से पर विवाद की स्थिति बन गई जैसे तैसे मामला शांत हुआ।

नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में सड़कों का अचानक धंसना केवल एक आम गड्ढे का मामला नहीं है, बल्कि यह सड़क निर्माण में जारी सीधे भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का नतीजा है।

कांग्रेस का दावा है कि नगर निगम आयुक्त सिंघल भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय मामलों में लीपापोती करने में जुटे हैं। शहर में इससे पहले भी नसिया रोड, एमजी रोड, जूनी इंदौर, गोराकुंड और वाल्मीकि बस्ती जैसे कई इलाकों में सड़कें धंसने और बड़े गड्ढे होने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे आम जनता की जान जोखिम में है।

कांग्रेस ने मांग की है कि पंढरीनाथ थाने के सामने हुए हादसे समेत शहर की तमाम सड़कों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए। इस जांच में केवल सड़क की ऊपरी सतह ही नहीं, बल्कि उसके बेस निर्माण, गुणवत्ता, जल निकासी व्यवस्था और निचली गुणवत्ता मटेरियल की भी पड़ताल हो, ताकि निर्माण एजेंसियों और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि महज कागजी मरम्मत और औपचारिकता से काम नहीं चलेगा, नगर निगम को शहरवासियों को सुरक्षित सड़क और सुगम यातायात देने का अपना प्राथमिक कर्तव्य निभाना ही होगा।

आगामी अनंत चतुर्दशी एवं पर्वों को देखते हुए मांग की गई है कि जुलूस मार्गों और प्रमुख सड़कों का तत्काल सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर खतरनाक गड्ढों को भरा जाए। खबर लिखे जाने तक इस पूरे मामले और कांग्रेस के आरोपों पर नगर निगम प्रशासन या पुलिस विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है।

प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष वीरू झांझोट और ब्लॉक अध्यक्ष विशाल चतुर्वेदी ने किया। ज्ञापन का वाचन विशाल चतुर्वेदी ने, संचालन शैलू सेन और आभार प्रदर्शन वार्ड अध्यक्ष दादू रघुवंशी ने किया।

संबंधित समाचार

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

2 minutes ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

14 minutes ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

25 minutes ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

26 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

30 minutes ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

37 minutes ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

42 minutes ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

about 1 hour ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

about 1 hour ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 1 hour ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 1 hour ago
भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी
Top News

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

about 1 hour ago
चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

about 2 hours ago
भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान
Top News

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

about 2 hours ago
सागर जहरीली शराब कांड
Top News

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

about 2 hours ago
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई
Top News

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे
Top News

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

about 2 hours ago
थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस
Indore

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

about 2 hours ago
होर्डिंग गिरने से हादसा
Top News

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!