भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी: तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा हुआ है। इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही यह सड़क भ्रष्टाचार और लापरवाही की मिसाल बन गई है। तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रही सड़क का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ और उसकी ऊपरी परत जगह-जगह से उखड़ने लगी है।
घटिया सामग्री, मानकों की अनदेखी और ठेकेदार की लीपापोती को लेकर स्थानीय नागरिक आक्रोशित है। जनता की गाढ़ी कमाई से बनी इस सड़क पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह पहली बारिश भी झेल पाएगी।
कमियों को छिपाने की कोशिश... स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है, इसी बीच सड़क की ऊपरी परत जगह-जगह से उखड़ रही है। जब निवासियों ने इस घटिया निर्माण पर आपत्ति जताई तो ठेकेदार ने तकनीकी सुधार के बजाय केवल डामर और गिट्टी की ऊपरी लीपापोती कर कमियों को छिपाने की कोशिश की।
निर्माण में सरकारी संसाधनों और सार्वजनिक धन का खुला दुरुपयोग हो रहा है। बेहद घटिया और अमानक सामग्री के इस्तेमाल से यह सड़क पहली बारिश भी सहन करने लायक नहीं लग रही।
तकनीकी जांच कराई जाए... नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराकर दोषी ठेकेदार का भुगतान तुरंत रोका जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और तय मानकों के साथ उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से सड़क का फिर से निर्माण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए तो जनता आंदोलन और प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।
क्षेत्र के रहवासियों ने आईडीए की लापरवाही के और भी कई आरोप लगाए हैं। बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे से चिकित्सक नगर तिराहे तक अभी भी सिंगल रोड ही बनी हुई है। चिकित्सक नगर चौराहे से तुलसी नगर पुलिया के बीच मास्टर प्लान के अनुसार मीडियन का निर्माण नहीं किया गया।
तुलसी नगर पुलिया से आगे महालक्ष्मी नगर तक कई जगह सेंट्रल लाइटिंग महीनों से बंद पड़ी है और उसे दुरुस्त नहीं किया जा रहा, जबकि नवरात्रि और दीपावली जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं।
संबंधित समाचार

सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात:536 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू; 30 हजार हेक्टेयर से ज्यादा खेतों को मिलेगा पानी

कुश्ती सिखाने वाले कोच की घिनौनी करतूत का किया खुलासा:पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल; पिता-बेटे को जान से मारने की धमकी

पद्मश्री लोहिया ने खोला मोर्चा:जिस पूल ने बनाए अंतरराष्ट्रीय तैराक उसी को ठेके पर देने की चल रही तैयारी

नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार; ग्राहक का इंतजार करते समय दबोचा

निगम ने मीट की दो दुकानें सील:वसूले 56 हजार रुपए

आबकारी टीम पर हमला:छतों से बरसाए पत्थर; महिला SI सहित छह घायल, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक:इस दायरे में अनुमति नहीं; हाईकोर्ट ने सरकार-केंद्र, NHAI से मांगा जवाब

लिफ्टों पर निगम की नजर, 29 इमारतों में मिली खामियां:अब मालिकों को देना होगा सुरक्षा ऑडिट का हिसाब

हाईवे किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव:कपड़े अस्त-व्यस्त; हत्या की आशंका से जांच, अप्रैल में तय थी शादी

निगम ने वसूला टैक्स...23 साल बाद 42 मकानों पर बुलडोजर:भू-माफियाओं ने बसा दी कॉलोनी; 16 कमिश्नर और दर्जनभर अफसरों की जवाबदेही कहां?

इंदौर बनेगा अब सोलर सिटी:40 हजार छतों पर बन रही 235 मेगावाट बिजली; उज्जैन की कुल मांग के बराबर

सत्ता की छत्रछाया में फल-फूल रहा भू-माफिया तंत्र:खजराना से सिरपुर और हवा बंगला से बाणगंगा तक अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल

शहर में चोरों के हौसले बुलंद:पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दुकानों को बनाया निशाना; सब्बल से खोला शटर, अंदर बैठकर गिने नोट

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई:इन पर गिरेगी गाज; सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!