संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करेगा निगम: निगमायुक्त ने कहा- अपनी संपत्ति की सही जानकारी दें करदाता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुल बकाया टैक्स का लगभग 75 प्रतिशत वसूल करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही करदाताओं को चेतावनी दी गई है कि निगम संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करेगा।
इसके चलते करदाता अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करें, जिससे संपत्ति कर खाते में सुधार किया जा सके। निगम द्वारा संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक किए जाने के बाद किसी संपत्ति की शिकायत मिली तो संपत्ति कर धारक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि लोक अदालत में बकायादारों को टैक्स सरचार्ज में छूट भी मिलती है। इसका फायदा उन्हें मिल सके इसके लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर बकायादारों को सूचना भेजी जाए जिससे वह एक दिन की लोक अदालत में शामिल होकर बकाया टैक्स राशि का भुगतान करें।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों की बैठक में कहा कि राजस्व अमला कुल बकाया टैक्स राशि का 75 प्रतिशत वसूल करे, जिससे बकायादारों की सूची छोटी हो सके। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत तथा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च से पूर्व नगर निगम के निर्धारित राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि आगामी लोक अदालत में कम से कम 70 से 75 प्रतिशत राजस्व वसूली की जाए। इसके लिए सभी अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहकर बकायादारों से संपर्क करें तथा आवश्यक कार्रवाई करें।
निगमायुक्त ने कहा कि शहर के नागरिक जागरूक होने के साथ-साथ जिम्मेदार करदाता भी हैं, जो हमेशा शहर के विकास में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी लोक अदालत में शासन द्वारा सरचार्ज में दी जा रही छूट का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ लेकर अपना बकाया कर जमा कर सकें।
इसके लिए वार्ड स्तर पर प्रचार-प्रसार, सूचना प्रसारण तथा नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर राजस्व वसूली को गति दी जाए। निगमायुक्त ने नामांतरण के लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नोटिस जारी करने तथा बकायादारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
त्रुटियों में सुधार किया जाए...
निगमायुक्त ने राजस्व अधिकारियो से कहा कि कई मामलों में यह पाया जाता है कि मौके पर संपत्ति का उपयोग व्यवसायिक रूप में किया जा रहा है, जबकि निगम के रिकॉर्ड में वह आवासीय के रूप में दर्ज है। इसके अलावा कई संपत्तियों में नपती, क्षेत्रफल अथवा खातों से संबंधित त्रुटियां भी सामने आती हैं, इनमें सुधार किया जाए।
इसके साथ ही निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वह अपने संपत्ति कर की सही जानकारी स्व निर्धारण विवरणी में भरें। निगम द्वारा भविष्य में संपत्ति कर की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इसकी जानकारी सार्वजनिक होने पर यदि किसी करदाता द्वारा दी गई जानकारी में मौके पर अंतर संज्ञान में आता है तो कोई भी नागरिक उसकी जानकारी निगम को दे सकेंगे।
निगम को मिली शिकायत के आधार पर निगम द्वारा संपत्ति कर की जांच कराई जाएगी, शिकायत सही पाए जाने पर आवश्यक सुधार के साथ संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
महापौर की अपील
महापौर भार्गव ने शहरवासियों से अपील की है कि लोक अदालत के दिन अपना बकाया टैक्स अदा करें। साल की आखिरी लोक अदालत होने से शहरवासियों को टैक्स में लगने वाले सरचार्ज में सौ प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। जनता ने सदैव निगम का साथ दिया है। इस बार भी टैक्स जमा कर शहर विकास की गति को और तेज करने में सहयोग दें।
संबंधित समाचार

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर:सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद किया आत्मसमर्पण

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा:कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा:शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे

हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर:निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई

कुएं में गिरा तेंदुआ:पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!