निगम के टैंकर ने मां को रौंदा: सड़क पर शव से लिपटकर बिलखता रहा लहूलुहान बेटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में रविवार सुबह एक बार फिर नगर निगम के पानी के टैंकर ने रफ्तार का कहर बरपाया। एक बेटा अपनी मां को अस्पताल की ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने मां की जान ले ली।
टक्कर इतनी भीषण थी कि 40 वर्षीय अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बेटा गणेश अपनी मां के लहूलुहान शव को सीने से लगाकर बीच सड़क पर घंटों बिलखता रहा। इस मंजर को देख वहां मौजूद राहगीरों की रूह भी कांप गई।
तिलक नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैंकर ड्राइवर पहाड़ सिंह निवासी पीपल्याहाना को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त टैंकर नगर निगम में अटैच है।
मृतका अर्चना पति संतोष राठौर एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और रोज की तरह अपने बेटे गणेश के साथ ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी मौत बनकर आए टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, क्योंकि शहर की व्यस्त सड़कों पर ये भारी वाहन अक्सर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए और बिना किसी डर के दौड़ते नजर आते हैं।
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
नगर निगम के वाहनों से हो रहे इन जानलेवा हादसों के पीछे प्रशासनिक अंधेरगर्दी का खौफनाक चेहरा सामने आया है। एक दिन पूर्व ही नौलखा चौराहे पर निगम की प्लेट लगा एक ट्रैक्टर जिस तरह नशे में धुत शराबियों के हवाले मिला, उसने यह साफ कर दिया है कि शहर की सड़कों पर दौड़ते ये वाहन किसी भी वक्त बड़ी तबाही मचा सकते हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!