अग्नि सुरक्षा पर निगम का कागजी ड्रामा: सील करने के बजाय इमारतों पर चिपकाई महज चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अपनी प्रशासनिक नाकामी और लचर कार्यप्रणाली को छुपाने के लिए अब जनसुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे से खिलवाड़ करने पर उतर आया है। शहर की बहुमंजिला इमारतों, व्यावसायिक परिसरों, स्कूलों और अस्पतालों में वर्षों से धड़ल्ले से चल रहे अवैध एवं खतरनाक अग्नि सुरक्षा उल्लंघनों पर ठोस दंडात्मक कदम उठाने के बजाय निगम प्रशासन केवल चेतावनी देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।
अग्नि सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने वाले प्रतिष्ठानों को बंद करने या सील करने का कड़ा रुख अपनाने के बजाय नगर निगम ने जनता के मत्थे ही खतरा मढ़ दिया है। आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशों का हवाला देकर चलाए जा रहे इस तथाकथित निरीक्षण अभियान में अपर आयुक्त प्रखर सिंह के आदेश पर शहर की दर्जनभर से ज्यादा इमारतों के बाहर ‘अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित’ अंकित करके इतिश्री कर ली गई है। यह ढुलमुल रवैया साफ दर्शाता है कि निगम प्रशासन रसूखदार इमारत मालिकों पर सीलिंग की सख्त कार्रवाई करने से हिचक रहा है और केवल प्रचार तंत्र के सहारे अपनी लाचारी का ढोल पीट रहा है।
जिन स्थानों पर निगम को सीलबंदी की कठोर कार्रवाई करनी चाहिए थी, वहां मासूम बच्चों के स्कूल, गंभीर मरीजों के अस्पताल और भारी भीड़ वाले गेमिंग जोन धड़ल्ले से चल रहे हैं। आड़ा बाजार गेमिंग जोन, द्रविड़ नगर, होटल रीगल रीजेंसी, प्रकृति कॉर्पोरेट, आशा ड्रेसेस, अनमोल हॉस्पिटल, पर्पल यूनाइटेड किड्स, पिज़्ज़ा हट, 27 बृजेश्वरी, फर्स्टक्राई, लिटिल मिलेनियम, द्रौणाचार्य जिम, द गेमिंग जंक्शन, एलीट पिक बॉल, ऑप्टिमम बिल्डिंग, लवकुश अपार्टमेंट, केरलीय समाजम पब्लिक स्कूल, पारसी मोहल्ला स्थित गर्ल्स हॉस्टल तथा स्कीम-94 स्थित 25 सादगी भवन जैसे अति संवेदनशील स्थानों पर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर छोड़ दिया।
किसी भी क्षण बड़े अग्निकांड का कारण बन सकने वाले इन परिसरों को बेरोक-टोक संचालित होने देना निगम अधिकारियों की घोर लापरवाही और आपराधिक मौन का खुलासा करता है। आम नागरिकों को इन इमारतों से दूर रहने की नसीहत जारी करके नगर निगम ने खुद स्वीकार कर लिया है कि वह व्यवस्था दुरुस्त कराने में पूरी तरह असमर्थ है।
नियम-कानून का डंडा चलाने के बजाय आम जनता को अपनी जान खुद बचाने की सलाह देना नगर निगम प्रशासन के निकम्मेपन की पराकाष्ठा है। यदि इन असुरक्षित घोषित परिसरों में कोई अप्रिय घटना या आगजनी होती है, तो उसकी सीधी जवाबदेही कागजी कार्रवाई में उलझे इंदौर नगर निगम प्रशासन की होगी।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!