मलबे के खेल में निगम को करोड़ों का चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

ठेकेदार का कारनामा, कचरा प्लांट की जगह निजी कॉलोनियों में डंप की निर्माण से निकली सामग्री, मौके पर पकड़े डंपर-पोकलेन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विकास के नाम पर निकलने वाला निर्माण का मलबा अब एक बड़े भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। नगर निगम की नाक के नीचे चल रहे इस खेल में ठेकेदारों ने मलबे को प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाने के बजाय उसे निजी कॉलोनियों में खपाना शुरू कर दिया है।
मलबे के इस अवैध कारोबार ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को प्राप्त हुई शिकायतों के बाद राऊ क्षेत्र में की गई छापेमारी ने इस पूरे घोटाले की परतें खोल दी हैं।
निजी लाभ के लिए सरकारी संसाधन का इस्तेमाल
मामले की गंभीरता तब सामने आई, जब निगम की जांच टीम ने राऊ क्षेत्र में एक निजी कॉलोनी में नगर निगम के आधिकारिक डंपरों को मलबा खाली करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
मौके पर पोकलेन मशीनें और डंपर मौजूद थे, जो यह साबित करने के लिए पर्याप्त थे कि निगम का संसाधन सरकारी खजाने को भरने के बजाय निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
नेटवर्क की जड़ें कहीं गहरी- इस कार्रवाई के बाद निगम प्रशासन ने ठेकेदार पर पचास हजार रुपए का तत्काल जुर्माना तो लगा दिया है, लेकिन शहर में मलबे के नाम पर चल रहे इस बड़े नेटवर्क की जड़ें कहीं गहरी नजर आ रही हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन दे दिया गया है, ताकि इस पूरे रैकेट के सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।
प्लांट तक बमुश्किल सत्तर डंपर ही पहुंच रहे
शहर में निर्माण और तोड़फोड़ से प्रतिदिन करीब सौ से सवा सौ टन मलबे का उत्सर्जन होता है। देवगुराड़िया स्थित सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, जिसे लाखों-करोड़ों के निवेश से अत्याधुनिक बनाया गया है, उसकी दैनिक क्षमता दो सौ टन है। गणित बिल्कुल स्पष्ट है, बावजूद इसके प्लांट तक बमुश्किल सत्तर डंपर ही पहुंच रहे हैं।
रिसाइकिलिंग और ब्लॉक निर्माण का कार्य ठप पड़ा
बाकी के सवा सौ से डेढ़ सौ डंपर कहां जा रहे हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। प्लांट में पर्याप्त कच्चा माल न पहुंचने के कारण रिसाइकिलिंग और ब्लॉक निर्माण का कार्य ठप पड़ा है, जिससे निगम को न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
जीपीएस लगे होने का दावा
इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल नगर निगम के तकनीकी तंत्र पर उठ रहा है। स्वच्छता अभियान में देश में नंबर वन रहने वाले इंदौर में मलबे के वाहनों में जीपीएस लगे होने का दावा किया जाता है।
बावजूद इसके, यदि शहर का मलबा प्लांट के बजाय निजी कॉलोनियों में डल रहा है, तो जीपीएस मॉनिटरिंग रूम क्या कर रहा था? यह महज लापरवाही है या निगम में बैठे कुछ लोगों की मिलीभगत से चल रहा संगठित भ्रष्टाचार।
मिट्टी, नालों की गाद और जलकुंभी के निपटान में भी हेराफेरी
सूत्रों का कहना है कि यह केवल निर्माण मलबे तक सीमित नहीं है। तालाबों के गहरीकरण से निकलने वाली मिट्टी, नालों की गाद और जलकुंभी के निपटान में भी इसी तरह की हेराफेरी की जा रही है।
इन कार्यों के लिए आवंटित बजट और वास्तविक कार्य में भारी अंतर होने की संभावना जताई जा रही है। ठेकेदार अक्सर मलबे को इधर-उधर बेचकर दोहरी कमाई कर रहे हैं एक तरफ सरकारी बिलिंग से और दूसरी तरफ निजी कॉलोनियों में मलबा डंप करने की एवज में मिलने वाली अवैध राशि से।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!