सांसद के बयान पर विवाद: ‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंडला।
मंडला से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली एम्स से इलाज कराने के बाद मंडला लौटे कुलस्ते से जब डेंगू और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा- 'डेंगू से कोई नहीं मरता, अच्छा खाओ, अच्छा पियो और आराम करो।'
सांसद के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस पहले ही कुलस्ते के दिल्ली जाकर इलाज कराने को लेकर मंडला की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठा चुकी है।
चक्कर आने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे कुलस्ते
जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को मंडला स्थित अपने बंगले पर कुलस्ते को अचानक चक्कर आने की शिकायत हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ।
इसके बाद उनके दिल्ली जाकर इलाज कराने को लेकर कांग्रेस विधायक चेन सिंह वरकड़े ने स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाए थे।
कांग्रेस विधायक ने पूछा- मंडला में इलाज की सुविधा क्यों नहीं?
कांग्रेस विधायक चेन सिंह वरकड़े ने कहा था कि कुलस्ते लंबे समय से सांसद हैं और केंद्र में स्वास्थ्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स जाना पड़ा, तो इससे मंडला की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने सवाल किया था कि इतने वर्षों में मंडला में ऐसी स्वास्थ्य सुविधाएं क्यों विकसित नहीं हो सकीं, जहां सांसद का इलाज कराया जा सके।
मंडला लौटने के बाद कुलस्ते ने दिया जवाब
दिल्ली एम्स से इलाज के बाद मंडला लौटे कुलस्ते से मीडिया ने कांग्रेस विधायक के आरोपों और डेंगू को लेकर सवाल किया।
इस पर उन्होंने कहा कि विधायक कुछ भी कहें, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने खुद को स्वस्थ बताते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। इसी दौरान उन्होंने डेंगू को लेकर कहा- 'डेंगू से कोई नहीं मरता, अच्छा खाओ, अच्छा पियो और आराम करो।'
बयान के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल
कुलस्ते के इस बयान के बाद मंडला में डेंगू और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राजनीतिक बहस फिर तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से पहले ही स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए थे। वहीं, कुलस्ते ने अपने बयान में अपनी सेहत को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं होने की बात कही है।
संबंधित समाचार

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष:16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!