रामघाट पर शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पुरोहितों को पुलिस ने हटाया; महाकाल समिति ने संभाली कमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन के रामघाट पर होने वाली शिप्रा आरती को लेकर शुक्रवार शाम बड़ा विवाद खड़ा हो गया। करीब 11 वर्षों से आरती कराते आ रहे तीर्थ पुरोहितों और महाकाल मंदिर समिति के बीच टकराव की स्थिति बन गई। विरोध के बीच पुलिस ने पुरोहितों को घाट से हटाया, जिसके बाद महाकाल मंदिर समिति के बटुकों ने प्रशासनिक सुरक्षा के बीच शिप्रा आरती संपन्न कराई।
आरती शुरू होने से पहले बढ़ा विवाद
शाम करीब 6 बजे महाकाल मंदिर समिति के बटुक रामघाट पर आरती की तैयारी के लिए पहुंचे। जैसे ही घाट पर पूजन सामग्री और पाट बिछाने का काम शुरू हुआ, पंडा समिति के पुरोहितों ने इसका विरोध करते हुए आरती रुकवाने की कोशिश की।
स्थिति को देखते हुए एसडीएम एलएन गर्ग, पवन बारिया और महाकाल थाना पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात थी। प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
पुलिस ने हटाया, फिर हुई आरती
करीब आधे घंटे तक चली बहस और विरोध के बाद पुलिस ने पुरोहितों को घाट से हटाया। इसके बाद महाकाल मंदिर समिति के बटुकों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधिवत शिप्रा आरती संपन्न कराई।
11 साल पुरानी परंपरा का हवाला
तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि वे वर्ष 2015 से लगातार शिप्रा आरती कराते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि महाकाल मंदिर समिति को आरती की जिम्मेदारी देकर उन्हें परंपरा से अलग किया जा रहा है।
पंडा समिति के राजेश त्रिवेदी ने कहा कि वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा को अचानक बदलना उचित नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि तीर्थ पुरोहित आगे भी शिप्रा आरती कराएंगे।
गुरुवार को भी हुआ था आमना-सामना
एक दिन पहले गुरुवार को भी महाकाल मंदिर समिति के बटुक और पंडा समिति के पुरोहित अलग-अलग स्थानों पर शिप्रा आरती कर चुके थे। उस समय प्रशासन ने दोनों पक्षों से संयुक्त रूप से आरती करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन पुरोहितों ने इसे स्वीकार नहीं किया।
हरिद्वार की तर्ज पर होगी भव्य शिप्रा आरती
एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि महाकाल मंदिर समिति शिप्रा आरती को हरिद्वार की गंगा आरती की तर्ज पर भव्य स्वरूप देने जा रही है। उनका कहना है कि किसी की परंपरा समाप्त नहीं की जा रही, बल्कि आरती को अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन का प्रस्ताव ठुकराया
एसडीएम एलएन गर्ग ने बताया कि प्रशासन ने तीर्थ पुरोहितों को महाकाल मंदिर समिति के बटुकों के साथ मिलकर आरती करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। प्रशासन के अनुसार अब रोजाना शिप्रा आरती महाकाल मंदिर समिति के माध्यम से कराई जाएगी।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!