खबर
Top News

चर्चित कारोबारी हत्याकांड पर विवादित पोस्ट पड़ी भारी: नप गई डॉक्टर; 5 साल के लिए निलंबित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 1:45 pm
शेयर करें:
चर्चित कारोबारी हत्याकांड पर विवादित पोस्ट पड़ी भारी

खुलासा फर्स्ट, सतना।
महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड पर सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट के बाद मध्य प्रदेश के सतना की डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (एआईडीएसए) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पांच वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है।

डॉ. मुस्कान सोनी एआईडीएस की मध्य प्रदेश इकाई में कोषाध्यक्ष के पद पर थीं। कार्रवाई के तहत उन्हें पद से हटाने के साथ-साथ एसोसिएशन की सदस्यता भी पांच वर्षों के लिए समाप्त कर दी गई है। इस अवधि में वे संगठन के किसी भी पद, समिति या चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन सकेंगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट बनी विवाद की वजह
केतन अग्रवाल की मौत के बाद डॉ. मुस्कान सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें #IHateMen हैशटैग का इस्तेमाल किया गया था।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पोस्ट को हत्याकांड की आरोपी के प्रति सहानुभूति और मृतक के प्रति असंवेदनशील बताया। पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं और मामला एआईडीएसए के राष्ट्रीय पदाधिकारियों तक पहुंच गया।

एआईडीएसए ने कहा- संगठन के मूल्यों के खिलाफ
एआईडीएसए के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. दिवाकर मुटौतिया ने कहा कि संबंधित पोस्ट संगठन की नैतिकता और पेशेवर आचरण के मानकों के विपरीत है।

उनके अनुसार, चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों से संवेदनशील और जिम्मेदार सार्वजनिक व्यवहार की अपेक्षा की जाती है उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी ऐसे आचरण को स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिससे पीड़ित परिवार की भावनाएं आहत हों या संगठन की छवि प्रभावित हो।

माफी के बावजूद नहीं टली कार्रवाई
विवाद बढ़ने के बाद डॉ. मुस्कान सोनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। हालांकि, एसोसिएशन ने इसे पर्याप्त नहीं माना और अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर पांच वर्षों के लिए निलंबित कर दिया।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 14 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 14 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 14 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 15 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 15 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 15 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 15 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 15 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 15 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 15 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 15 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 15 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 15 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 15 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!