आरक्षक ने की आत्महत्या: पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए लगाई फांसी; अनुकंपा नियुक्ति पर हुई थी भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डबरा।
सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
एक वर्ष से डबरा सिटी थाने में पदस्थ थे
मृतक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा निवासी आरक्षक राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे पिछले करीब एक वर्ष से डबरा सिटी थाने में पदस्थ थे और थाना परिसर के पीछे बने सरकारी आवास में रहते थे।
पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत हो रही थी
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे राघवेंद्र की अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान उन्होंने फांसी लगा ली। घटना देखकर पत्नी घबरा गई और तुरंत अपने देवर मानवेंद्र उर्फ मोनू को सूचना दी। जब परिजनों ने राघवेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
फंदे पर लटके मिले आरक्षक
इसके बाद डबरा सिटी थाने में पदस्थ आरक्षक मिंटू परिहार को सूचना दी गई। वह तत्काल सरकारी क्वार्टर पहुंचे, जहां राघवेंद्र फंदे पर लटके मिले। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सौरभ कुमार, थाना प्रभारी संजय शर्मा और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
गेट के ऊपर लगे कुंदे में रस्सी बांधकर फंदा बनाया
पुलिस के अनुसार आरक्षक ने मकान के गेट के ऊपर लगे कुंदे में रस्सी बांधकर फंदा बनाया था। देर रात फोरेंसिक टीम और परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
जांच शुरू
एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि राघवेंद्र तोमर अनुकंपा नियुक्ति पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और अपने पीछे पत्नी तथा दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!