खबर
Top News

वंदे मातरम् नहीं गाएगी कांग्रेस: भाजपा आगबबूला बोली- कांग्रेस आज की नई मुस्लिम लीग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
वंदे मातरम् नहीं गाएगी कांग्रेस

कांग्रेस वंदे मातरम् के सिर्फ पहले दो अंतरे ही गाएगी, सीडब्ल्यूसी में फैसला

संसद में कानून बनने के बाद भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने लिया सरकार व कानून से टकराव का फैसला

15 अगस्त पर सोनिया गांधी की वंदे मातरम् पर रोक-टोक पर पार्टी ने लगा दी मुहर, जयराम रमेश की सफाई झूठी साबित हुई

खड़गे के लिए कुर्सी नहीं मांग रही थीं सोनिया गांधी, वह पूरा वंदे मातरम् गाना नहीं चाहती थीं, इसलिए हुई थी रोक-टोक

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर कानून व संविधान के अपमान के आरोप के साथ भाजपा ने खोला देशव्यापी मोर्चा

कभी इस देश में मुस्लिम लीग ने भी की थी ऐसी ही जिद, जिसके बाद वंदे मातरम् का भी हो गया था विभाजन, बाद में देश भी खंडित हो गया

कांग्रेस ने कहा हम 1937 के प्रस्ताव पर ही अमल करेंगे, भाजपा ने कहा ये भारत माता व बलिदानियों का अपमान

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सामने ये साफ हो गया है कि 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय पर मनाए गए स्वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी नहीं मांग रही थीं, बल्कि वह राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को पूरा गाना व दोहराना नहीं चाहती थीं।

वंदे मातरम् गायन के बीच सोनिया गांधी की रोक-टोक 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा मुद्दा बनने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सफाई दी थी कि सोनियाजी वंदे मातरम् नहीं रुकवा रही थीं, वे तो मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं, जो बहुत देर से खड़े थे।

जयराम रमेश के राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाब से उनकी कही बात पर देश के एक बड़े तबके ने इत्तेफाक रखा भी, लेकिन महज 4 दिन में ही देश के समक्ष ये साफ हो गया कि जयराम रमेश ने देश के समक्ष झूठ बोला था।

सोनिया गांधी असल में वंदे मातरम् ही रुकवा रही थीं। इस सच्चाई का खुलासा समूची कांग्रेस ने मिलकर, खुलकर कर दिया कि वह संपूर्ण वंदे मातरम् का गान नहीं करेगी। पार्टी ने इस बात की घोषणा अपनी सर्वोच्च वर्किंग कमेटी की बैठक में बकायदा की।

वंदे मातरम् के संपूर्ण 6 छंदों को गाने व दोहराने को लेकर संसद में बने कानून के बावजूद कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह वंदे मातरम् के वे ही पहले दो अंतरे गाएगी, जो उसकी पार्टी ने तब मुस्लिम लीग के दबाव के बाद 1937 अधिवेशन में स्वीकार किया था।

अब देश के सामने ये सवाल खड़ा हो गया है कि संसद का कानून, संविधान से बढ़कर क्या किसी पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव हो सकता है? आजादी के पूर्व ऐसी ही जिद मोहम्मद अली जिन्ना की पार्टी मुस्लिम लीग ने की थी।

वह भी तब के पूर्ण वंदे मातरम् गायन के पुरजोर विरोध में थी। नतीजतन पहले वंदे मातरम् खंडित हुआ, फिर देश। सीडब्ल्यूसी के प्रस्ताव के बाद एक बार फिर देश के समक्ष यही स्थिति आ गई है।

कां ग्रेस के वंदे मातरम् पर लिए गए फैसले ने देश ही नहीं, उसके स्वयं के दल के नेताओं को भी चौंका दिया है। पार्टी का एक बड़ा धड़ा इस फैसले से हतप्रभ रह गया, क्योंकि हाल ही में खत्म हुए संसद के मानसून सत्र में वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण को गाने को लेकर बिल पास हुआ है और वह राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन जाएगा।

सरकार वंदे मातरम् के सम्मान के लिए ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण बिल’ पास करा चुकी है। इस बिल के कानून की शक्ल लेने के बाद वंदे मातरम् के पहली बार अपमान व आधा अधूरा गाने पर 3 साल की कैद व जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

अगर ये गलती दूसरी बार दोहराई जाती है तो 1 साल की सजा का प्रावधान है। ऐसे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पास किया जाना राजनीतिक हलकों में भी हैरत से देखा जा रहा है कि कांग्रेस अब भी 1937 में क्यों अटकी हुई है।

भाजपा आगबबूला हो गई है। उसने कांग्रेस की तुलना मुस्लिम लीग से कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से लेकर सुधांशु त्रिवेदी तक हमलावर हो गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस के फैसले को भारत माता व देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान हुए बलिदानियों का अपमान करार दिया है। नितिन नवीन ने कहा कांग्रेस आज की नई मुस्लिम लीग बन गई है। वह खुद को देश व संविधान से ऊपर मानती है। संसद में कानून बनने के बाद भी विरोध समझ से परे है।

कांग्रेस का यह फैसला पार्टी की वोट बैंक की भूख का प्रमाण है। दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सार्वजनिक मंच से सोनिया गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पर किए गए कृत्य को पाप बताते हुए माफी की मांग की थी। उसके बाद गोवा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में भी आधा अधूरा ही वंदे मातरम् गाया गया था।

कांग्रेस ने प्रस्ताव पास कर कहा-नहीं गाएंगे पूरा वंदे मातरम्
कांग्रेस कार्य समिति ने वंदे मातरम् को लेकर 1937 के अपने फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया है। पार्टी के कार्यक्रमों में अब राष्ट्र गीत की पहली दो कड़ियां ही गाई जाएंगी।

कांग्रेस कार्यसमिति की बुधवार को हुई बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी का रुख स्पष्ट है और वह 1937 में लिए गए फैसले का पालन करेगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी कहा कि उस समय महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाषचंद्र बोस की मौजूदगी में इस मुद्दे पर फैसला हुआ था।

वंदे मातरम् पर कांग्रेस ने ये फैसला तब लिया जब भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी की वंदे मातरम् के अपमान पर जमकर आलोचना की थी।

भाजपा का कहना है कि 1937 में मुस्लिम लीग ने पूरे वंदे मातरम् का विरोध किया था। इस फैसले से कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम पर एकमात्र दावेदार होने का दावा धुल गया।

25 साल तक संसद की सीट न बढ़ाए सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस कार्य समिति की नई दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक में पेपर लीक, राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के आरोपों, अरुणाचल प्रदेश में चीन की स्थिति और राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के शुरुआती दो पैराग्राफ ही गाने जैसे अहम फैसले लिए गए।

देश के 800 से अधिक शहरों में पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर युवाओं के बीच आंदोलन और कार्यक्रम बढ़ाए जाएंगे। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंदे और संपत्तियों में कथित गड़बड़ी की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच और व्यापक ऑडिट की मांग की गई, जिसे गांव व पंचायत स्तर पर उठाया जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश में चीन के कथित अतिक्रमण और एलएसी पर भारत की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। महिला आरक्षण व परिसीमन को जल्द लागू करने और अगले 25 वर्षों तक लोकसभा सीटों की संख्या 543 ही यथावत रखने की मांग दोहराई गई।

संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 8 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 9 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 9 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 9 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 10 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

about 10 hours ago
सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा
Top News

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

about 10 hours ago
9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी
Top News

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

about 10 hours ago
जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी
Top News

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान
Top News

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

about 10 hours ago
30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण
Top News

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

about 11 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 11 hours ago
फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी
Top News

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

about 11 hours ago
बेटे ने वृद्ध मां से
Top News

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

about 11 hours ago
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम
Top News

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

about 11 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा
Top News

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!