23 जून के बंद को कांग्रेस का समर्थन सरकार को निर्णय वापस लेने की चेतावनी: मंडी शुल्क वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों का प्रदेशव्यापी विरोध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में बढ़े हुए मंडी शुल्क ने किसान, व्यापारी और आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस उद्योग व व्यापार प्रकोष्ठ ने राज्य भर की अनाज मंडियों में एक साथ मोर्चा खोलते हुए सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।
इंदौर की छावनी अनाज मंडी में आयोजित विरोध कार्यक्रम में उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद बागड़ी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशों का हवाला देते हुए सरकार को साफ चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई शुल्क दरें वापस नहीं ली गईं तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विरोध सभा में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मंडी शुल्क में बढ़ोतरी से कृषि उत्पादों की लागत में सीधा इजाफा होगा, जिसका भार अंततः आम जनता को बढ़ती महंगाई के रूप में उठाना पड़ेगा।
इसी कड़ी में प्रदेश व्यापारी महासंघ द्वारा 23 जून को घोषित प्रदेशव्यापी बंद को कांग्रेस पार्टी ने अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।
इंदौर छावनी अनाज मंडी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, वरिष्ठ नेता पिंटू जोशी और शैलेश गर्ग ने सरकार की इस नीति को किसान और व्यापारी विरोधी करार दिया।
निर्णय को तत्काल किया जाए निरस्त - प्रदेश व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल, मंत्री राजा अग्रवाल, उपाध्यक्ष काशीनाथ अग्रवाल और विजय लाला काला ने मंडी शुल्क वृद्धि पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय व्यापारिक गतिविधियों को प्रभावित करेगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अभिषेक मित्तल ने किया। इस दौरान शहर व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधुसूधन भल्लिका और महू से मोहन अग्रवाल ने उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर दिनेश मल्हार, दिलीप कौशल, रवि गुरनानी, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, रानू मलोरिया, विशाल चतुर्वेदी, अशोक नालिया, शैलू सेन, आशीष गर्ग, मिन्ना भाटिया, तारा पटेल, मनीष जैन और ललित जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने मांग की कि सरकार जनहित में इस निर्णय को तत्काल निरस्त करे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!