पानी संकट पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन: महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंची; पूर्व मंत्री ने मेयर को बताया एक्सीडेंटल महापौर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ते पानी संकट को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को राजबाड़ा पर बड़ा धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पूर्व मंत्री ने महापौर पर बोला हमला
धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने महापौर पर हमला बोलते हुए उन्हें “एक्सीडेंटल महापौर” बताया। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की गंभीर समस्या के बावजूद नगर निगम समाधान निकालने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है।
कई इलाकों में गंभीर जल संकट
कांग्रेस का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में गंभीर जल संकट बना हुआ है। कॉलोनियों, बस्तियों और मोहल्लों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। हालात ऐसे हैं कि टैंकरों से भी जरूरत पूरी नहीं हो पा रही और लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंची
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंची। महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर विरोध जताते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
महापौर के इस्तीफे की मांग
शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि जल संकट और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ यह बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। कांग्रेस महापौर के इस्तीफे की मांग कर रही है।
राजबाड़ा से नगर निगम तक निकालेंगे मार्च
उन्होंने कहा कि पूरे शहर में पानी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है, लेकिन नगर निगम और महापौर समस्या के समाधान में विफल रहे हैं। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजन राजबाड़ा से नगर निगम तक मार्च निकालेंगे और वहां मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!