गंगाजल से ‘शुद्धीकरण’ पर कांग्रेस का विरोध: पटवारी बोले- ऐसी मानसिकता सामाजिक बराबरी के खिलाफ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से ‘शुद्ध’ किए जाने के विरोध में भोपाल कांग्रेस ने सत्याग्रह और पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को सामाजिक भेदभाव और संविधान की भावना के खिलाफ बताते हुए समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि किसी व्यक्ति के कार्यक्रम के बाद स्थल का ‘शुद्धीकरण’ किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि दलित, आदिवासी और वंचित समाज के सम्मान से जुड़ा मुद्दा है।
‘नफरत नहीं, मोहब्बत और भाईचारा चाहिए’
पटवारी ने कहा कि देश को नफरत और सामाजिक विभाजन की नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और समानता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और गरिमा देता है।
‘संविधान की मूल भावना से समझौता नहीं’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक भेदभाव और संविधान विरोधी मानसिकता के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी। पटवारी ने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ उसकी जाति, धर्म या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।
पैदल मार्च में कांग्रेस नेताओं ने लिया संकल्प
भोपाल शहर जिला कांग्रेस के सत्याग्रह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक भेदभाव, नफरत और असमानता के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि देश में समानता, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली

बस हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला:राजवाड़ा नो बस जोन किया घोषित

राशन विक्रेताओं का ऐलान:इस तारीख से हजारों दुकानें बंद करने की चेतावनी; पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर:गोल्ड से चूकी; भारत को अब तक मिले 39 मेडल

इस चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार:केंद्र से पूछा; नियम का आधार क्या?, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

शाही मस्जिद पर बवाल:अब खुद तोड़ रहा मुस्लिम समाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!