कांग्रेस का मिशन इंदौर: हार वाले वार्डों में उतरेंगे दिग्गज; बूथ-बूथ पर होगी घेराबंदी
KHULASA FIRST
संवाददाता

जीतू पटवारी का सख्त संदेश, नेताओं के घर के पास वाले बूथ की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम चुनाव में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए कांग्रेस ने अब आक्रामक चुनावी बिसात बिछा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गांधी भवन में आयोजित बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि इंदौर में पार्टी की हार के लिए अब जवाबदेही तय होगी।
रणनीति के तहत पिछले चुनाव में जिन वार्डों में कांग्रेस को बड़े अंतर से हार मिली थी, वहां अब पार्टी के बड़े दिग्गज नेता सीधे प्रभारी बनकर कमान संभालेंगे। इससे भी महत्वपूर्ण निर्देश यह है कि हर बड़े नेता को अपने खुद के निवास वाले बूथ की जिम्मेदारी अनिवार्य रूप से उठानी होगी, ताकि बूथ प्रबंधन में कोई चूक न हो।
संगठन को धार देने के लिए पटवारी ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे वार्डों में होने वाले विकास कार्यों की बारीकी से जांच करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम का भ्रष्टाचार अब कांग्रेस का मुख्य मुद्दा होगा। कार्यकर्ताओं को न केवल मंजूर विकास कार्यों का हिसाब रखना होगा, बल्कि यह भी देखना होगा कि काम मानक के अनुरूप हो रहे हैं या नहीं।
भाजपा के संरक्षण में अपराधी सक्रिय इसकी पोल खोलें- पटवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर यह स्पष्ट करें कि किस तरह भाजपा के संरक्षण में अपराधी सक्रिय हैं और कैसे नगर निगम के विकास कार्यों को कमाई का जरिया बनाया गया है। अब हर गली, मोहल्ले और कॉलोनी में कांग्रेस के नेता भाजपा के कथित कुशासन का कच्चा-चिट्ठा खोलेंगे।
एक वार्ड को गोद लेकर उसे कांग्रेस का मॉडल वार्ड बनाने का संकल्प
बैठक में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एकजुट होकर ताकत झोंकने का आह्वान किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल ने तो एक वार्ड को गोद लेकर उसे कांग्रेस का मॉडल वार्ड बनाने का संकल्प लिया है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने जनता के असंतोष को कांग्रेस के लिए अवसर बताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने वर्तमान में चलाए जा रहे बूथ स्तर के अभियानों का ब्योरा रखा। बैठक में राजेश चौकसे, विनय बाकलीवाल, दीपू यादव, राजा चौकसे, पिंटू जोशी, शैलेष गर्ग और अमन बजाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट पेश की।
संबंधित समाचार

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!