दो दिन तक शिविर में ही रहेंगे कांग्रेसी: घर जाने वालों पर होगी कार्रवाई; संगठन मजबूत करने का दिया जाएगा प्रशिक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी कांग्रेस ने इंदौर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए आयोजित यह शिविर एमआर-10 स्थित निर्वाणा गार्डन में शुक्रवार से शुरू हुआ।
शिविर में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को दो दिन तक शिविर स्थल पर ही रहना होगा। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, जो व्यक्ति बीच में शिविर छोड़कर घर जाएगा, उसके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
शिविर में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो दिनों में अलग-अलग सत्रों के माध्यम से संगठन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजन
शिविर का आयोजन शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसमें इंदौर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, संगठन मंत्री और प्रदेश प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम स्थल पर प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाएं भोपाल से आई टीम संभाल रही है, जबकि स्थानीय शहर कांग्रेस के पदाधिकारी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक, इंदौर में इस तरह का प्रशिक्षण शिविर लंबे समय बाद आयोजित किया जा रहा है।
भाजपा से मुकाबले से लेकर जनहित के मुद्दों तक प्रशिक्षण
शिविर के विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी कांग्रेस पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने की रणनीति बताएंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी अनुशासन, जनता के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने और राजनीतिक मुद्दों पर प्रभावी तरीके से काम करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पदाधिकारियों को यह भी बताया जाएगा कि जनहित के मुद्दों को किस तरह उठाया जाए, कांग्रेस की नीतियों और विचारों को जनता तक कैसे पहुंचाया जाए और भाजपा के खिलाफ राजनीतिक तौर पर किस तरह मजबूती से मुकाबला किया जाए।
वरिष्ठ नेता भी होंगे शामिल
प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय सचिव उषा नायडू समेत प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
सुबह पंजीयन, दिनभर चले प्रशिक्षण सत्र
शिविर के पहले दिन शुक्रवार को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक पदाधिकारियों का पंजीयन हुआ। इसके बाद सुबह 11 बजे राष्ट्रीय गीत और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इसके बाद संगठन मजबूती से जुड़ा पहला प्रशिक्षण सत्र शुरू हुआ, जो दोपहर 1:30 बजे तक चला। दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक भोजन अवकाश के बाद दूसरा सत्र 2:30 से शाम 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। शाम 7:30 से 8:30 बजे तक रात्रि भोजन के बाद रात 8:30 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दो दिन शिविर में रहना अनिवार्य
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण में शामिल सभी पदाधिकारियों को पूरे दो दिन शिविर स्थल पर ही रहना होगा। बीच में शिविर छोड़कर घर जाने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
पार्टी का उद्देश्य प्रशिक्षण के जरिए पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय करना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए संगठन को मजबूत करना है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!