दूषित जल संकट पर कांग्रेस का आत्ममंथन: दोषियों पर कार्रवाई होने तक कांग्रेस करेगी आंदोलन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में दूषित जल संकट और उससे जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने न सिर्फ भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, बल्कि अपनी ही पार्टी की भूमिका पर भी आत्ममंथन करते हुए स्वीकार किया कि कांग्रेस को विपक्ष की जिम्मेदारी और अधिक मजबूती से निभानी चाहिए थी।
प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने बयान में कहा कांग्रेस से कहीं न कहीं विपक्ष की भूमिका निभाने में चूक हुई है। जनता की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाने की जरूरत है और इसके लिए पार्टी को अब और सक्रिय तथा आक्रामक रुख अपनाना होगा।
सीएम और मंत्री पर साधा निशाना
पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर सीधा हमला बोलते हुए कहा मौजूदा हालात सरकार की नीतियों और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम, महापौर और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पूरी तरह सवालों के घेरे में है। मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि इस पूरे मामले पर संज्ञान लें। आरोप-प्रत्यारोप से कुछ नहीं होगा, लोगों की हत्याएं मत कराइए।
महापौर और अधिकारियों पर एफआईआर की मांग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इस पूरे मामले में जिम्मेदारों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफे सहित महापौर और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग जोर-शोर से उठाई। कांग्रेस ने विरोध को सड़कों पर उतारने का ऐलान करते हुए कहा पार्टी कार्यकर्ता बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक प्रदर्शन करेंगे।
इसके साथ ही 11 जनवरी को एक बड़े आंदोलन की भी घोषणा की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर नई रणनीति बनाई गई है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!