खबर
Indore

फिर सलाखों के पीछे पहुंचा कांग्रेसी डकैत: लव जिहाद फंडिंग केस में डेढ़ साल जेल में बंद रहने के बाद छूटा था जमानत पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 5:31 pm
शेयर करें:
फिर सलाखों के पीछे पहुंचा कांग्रेसी डकैत

फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में हुआ गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चर्चित अपराधियों में शामिल और कांग्रेस का पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत एक बार फिर पुलिस के शिकंजे में है। हत्या, लूट, जानलेवा हमला, बलवा, अवैध हथियार और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में नामजद इस हिस्ट्रीशीटर को लव जिहाद फंडिंग केस में जमानत मिलने के कुछ समय बाद सदर बाजार पुलिस ने एक बार फिर गिफ्तार किया है।

हालांकि इस मर्तबा उसे गिरफ्तारी फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में गिरफ्तार किया है। उसने जम्मू-कश्मीर के कठुआ से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 12 बोर बंदूक का लाइसेंस हासिल किया था और वर्षों तक उसी लाइसेंस के दम पर हथियार रखता रहा।

उल्लेखनीय है कि 29 फरवरी 2024 को एक साप्ताहिक अखबार के पत्रकार जावेद पिता गुलाम हुसैन निवासी साउथ बजरिया ने पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत निवासी सदर बाजार मेन रोड पर घर में घुसकर मारपीट का केस सदर बाजार थाने में दर्ज कराया था। सबूत के तौर पर वीडियो भी दिया था, जिसमें अनवर डकैत अपने साथियों के साथ रायफल लेकर उनके घर में घुसा और मारपीट करते कैद हुआ था।

मामला उछलने पर सामने आया कि अनवद डकैत का आर्म्स लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से बना है। पुलिस ने और तहकीकात की तो खुलासा हुआ कि उसने खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताते हुए अपने पर दर्ज डेढ़ दर्जन अपराधों को छिपाकर आर्म्स लाइसेंस लिया था, हालांकि जिसका नवीनी करण भी नहीं कराया था।

इसके बाद मामला दब गया था, लेकिन मई 2025 में पहलगाम हमले में हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार को लेकर बड़वाली चौकी पर पुतला दहन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में उस पर केस दर्ज हुआ था। इसके बाद जून 2025 में ही उसका नाम लव जिहाद फंडिंग मामले में उस समय आया जब बाणगंगा पुलिस ने साहिल और अल्ताफ नाम के दो मुस्लिम युवकों को हिंदू युवतियों से लव जिहाद और दुष्कर्म मामले में पकड़ा।

केस में नामजद आरोपी बनते ही अनवर ने दो माह फरारी काटी। नेपाल तक भी गया। उसकी मदद करने में पुलिस ने उसकी बेटी को पहले गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे भी दबोच लिया गया। करीब डेढ़ साल तक जेल में रहा अनवर कादरी हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

चूंकि लव जिहाद फंडिंग का मामला सामने आने के बाद सदर बाजार उसकी फरारी के दौरान जम्मू-कश्मीर के पुराने फर्जी आर्म्स लाइसेंस में उसके खिलाफ केस दर्ज कर चुकी थी। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी बाकी थी, जिसके चलते पुलिस ने कल उसे इसी मामले में गिरफ्तार कर वापस जेल भिजवा दिया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले सेंट्रल जेल में बंद रहने के दौरान अनवर डकैत की कुख्यात बदमाश हेमंत यादव से अदावत हो गई थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद तात्कालीन जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने शिकायत ऊपर तक की थी। नतीजा ये हुआ कि हेमंत को जबलपुर और अनवर को रीवा जेल भेजने के आदेश हुए थे। हालांकि इस बीच अनवर जैसे-तैसे जमानत कराने में सफल हो गया।

डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत के मुताबिक लव जिहाद फंडिंग केस में जमानत के बाद से ही अनवर डकैत गायब हो गया था। रावजी बाजार वाले फर्जी आर्म्स लाइसेंस केस में उसकी लंबे समय से तलाश थी। उसकी मोबाइल लोकेशन लगातार अलग-अलग शहरों, यहां तक कि दिल्ली में भी मिल रही थी।

कल एसीपी अशोक जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डायमंड पार्क क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह भी खंगाल रही है कि फर्जी लाइसेंस बनवाने में किन लोगों की भूमिका रही, किन दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ और क्या यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।

कई संगीन अपराधों से लदा है अनवर
अनवर कादरी का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, बलवा, अवैध हथियार रखने, धमकी, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित 18 से अधिक केस दर्ज है। 27 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में उसका नाम है।

उसकी गतिविधियों को देखते हुए पहले राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। वर्ष 2011 में जानलेवा हमले के एक मामले में अदालत उसे एक वर्ष के कारावास की सजा भी सुना चुकी है।


संबंधित समाचार

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत
Top News

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

16 minutes ago
MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू
Top News

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू:जानें पूरा शेड्यूल

25 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अनंत चतुर्दशी की तैयारियां तेज; झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकला सरकारी अमला

26 minutes ago
इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना

40 minutes ago
सीमेंटेड सड़क धंसी
Top News

सीमेंटेड सड़क धंसी:10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम

about 1 hour ago
रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक
Top News

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

about 1 hour ago
महिला इंस्पेक्टर की हत्या
Top News

महिला इंस्पेक्टर की हत्या:हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान

about 2 hours ago
भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी
Top News

भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी:12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास

about 2 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज
Top News

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र

about 2 hours ago
8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट
Top News

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट:नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

about 3 hours ago
अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास
Top News

अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास:गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे सामाजिक कार्यकर्ता; बोले- शहर से हटने तक जारी रहेगा

about 3 hours ago
छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 20 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 21 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 21 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 21 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 21 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 21 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 21 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 22 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!