फिर सलाखों के पीछे पहुंचा कांग्रेसी डकैत: फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में हुआ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
लव जिहाद फंडिंग केस में डेढ़ साल जेल में बंद रहने के बाद छूटा था जमानत पर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चर्चित अपराधियों में शामिल और कांग्रेस का पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत एक बार फिर पुलिस के शिकंजे में है। हत्या, लूट, जानलेवा हमला, बलवा, अवैध हथियार और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में नामजद इस हिस्ट्रीशीटर को लव जिहाद फंडिंग केस में जमानत मिलने के कुछ समय बाद सदर बाजार पुलिस ने एक बार फिर गिफ्तार किया है।
हालांकि इस मर्तबा उसे गिरफ्तारी फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में गिरफ्तार किया है। उसने जम्मू-कश्मीर के कठुआ से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 12 बोर बंदूक का लाइसेंस हासिल किया था और वर्षों तक उसी लाइसेंस के दम पर हथियार रखता रहा।
उल्लेखनीय है कि 29 फरवरी 2024 को एक साप्ताहिक अखबार के पत्रकार जावेद पिता गुलाम हुसैन निवासी साउथ बजरिया ने पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत निवासी सदर बाजार मेन रोड पर घर में घुसकर मारपीट का केस सदर बाजार थाने में दर्ज कराया था।
सबूत के तौर पर वीडियो भी दिया था, जिसमें अनवर डकैत अपने साथियों के साथ रायफल लेकर उनके घर में घुसा और मारपीट करते कैद हुआ था।
मामला उछलने पर सामने आया कि अनवद डकैत का आर्म्स लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से बना है। पुलिस ने और तहकीकात की तो खुलासा हुआ कि उसने खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताते हुए अपने पर दर्ज डेढ़ दर्जन अपराधों को छिपाकर आर्म्स लाइसेंस लिया था, हालांकि जिसका नवीनी करण भी नहीं कराया था।
इसके बाद मामला दब गया था, लेकिन मई 2025 में पहलगाम हमले में हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार को लेकर बड़वाली चौकी पर पुतला दहन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में उस पर केस दर्ज हुआ था।
इसके बाद जून 2025 में ही उसका नाम लव जिहाद फंडिंग मामले में उस समय आया जब बाणगंगा पुलिस ने साहिल और अल्ताफ नाम के दो मुस्लिम युवकों को हिंदू युवतियों से लव जिहाद और दुष्कर्म मामले में पकड़ा।
केस में नामजद आरोपी बनते ही अनवर ने दो माह फरारी काटी। नेपाल तक भी गया। उसकी मदद करने में पुलिस ने उसकी बेटी को पहले गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे भी दबोच लिया गया। करीब डेढ़ साल तक जेल में रहा अनवर कादरी हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।
चूंकि लव जिहाद फंडिंग का मामला सामने आने के बाद सदर बाजार उसकी फरारी के दौरान जम्मू-कश्मीर के पुराने फर्जी आर्म्स लाइसेंस में उसके खिलाफ केस दर्ज कर चुकी थी। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी बाकी थी, जिसके चलते पुलिस ने कल उसे इसी मामले में गिरफ्तार कर वापस जेल भिजवा दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले सेंट्रल जेल में बंद रहने के दौरान अनवर डकैत की कुख्यात बदमाश हेमंत यादव से अदावत हो गई थी।
मामला सुर्खियों में आने के बाद तात्कालीन जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने शिकायत ऊपर तक की थी। नतीजा ये हुआ कि हेमंत को जबलपुर और अनवर को रीवा जेल भेजने के आदेश हुए थे। हालांकि इस बीच अनवर जैसे-तैसे जमानत कराने में सफल हो गया।
डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत के मुताबिक लव जिहाद फंडिंग केस में जमानत के बाद से ही अनवर डकैत गायब हो गया था। रावजी बाजार वाले फर्जी आर्म्स लाइसेंस केस में उसकी लंबे समय से तलाश थी। उसकी मोबाइल लोकेशन लगातार अलग-अलग शहरों, यहां तक कि दिल्ली में भी मिल रही थी।
कल एसीपी अशोक जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डायमंड पार्क क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह भी खंगाल रही है कि फर्जी लाइसेंस बनवाने में किन लोगों की भूमिका रही, किन दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ और क्या यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।
कई संगीन अपराधों से लदा है अनवर
अनवर कादरी का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, बलवा, अवैध हथियार रखने, धमकी, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित 18 से अधिक केस दर्ज है। 27 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में उसका नाम है।
उसकी गतिविधियों को देखते हुए पहले राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। वर्ष 2011 में जानलेवा हमले के एक मामले में अदालत उसे एक वर्ष के कारावास की सजा भी सुना चुकी है।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!