पुलिस जनसुनवाई में शिकायतों का अंबार: जानिये किन मुद्दों पर आए लोगों के आवेदन; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुन त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
आज की जनसुनवाई में कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, पैसों के लेन-देन, फाइनेंशियल फ्रॉड, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट/मकान, जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्याओं एवं व्यथा को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समक्ष में एवं फोन के द्वारा भी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही आमजन को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के दौरान सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से भी काउंसलिंग कर, आपसी एवं पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मामलों का शांतिपूर्ण एवं शीघ्र निराकरण संभव हो सके।
संबंधित समाचार

पानी के पाइप से शुरू हुई रंजिश का खूनी अंत:किसान की पीट-पीटकर हत्या

कांग्रेस की चुनावी तैयारी:500 महिलाओं की बनाई सूची; चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार को देगी ट्रेनिंग

रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़:सुबह नौकरी मांगने पहुंचा और रात को चुरा ले गया स्कूल बस

फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश:20 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़; मुख्यमंत्री ने कहा- नशे को कहें ना, फिटनेस को कहें हां

ठेकेदार के घर में ही है चोर:मामला हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का

मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू:ये है भाजपा पार्षद का असली चाल, चरित्र व चेहरा

शहर में पानी का संकट:नगर निगम की निगरानी व्यवस्था फेल; पाइप से रोज धोई जा रही है गाड़ी, गेट और सड़क...

भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा:पड़ताल में मल्हाराश्रम में बदहाल हॉस्टल, घटिया भोजन और वसूली के आरोपों का खुलासा

शादी और बच्चों की संख्या पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान:रामेश्वर हो या अब्दुल्ला; सभी के लिए समान हो कानून

11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार:न नौकरी, न कारोबार; फिर खाते में कहां से आए लाखों?

घर की बिजली से चला रहे कारोबार तो हो जाएं सावधान:पुराने बिलों का अंतर भी वसूलेगी कंपनी

नव मतदाताओं के बीच पहुंचे मंत्री:भरवाए पंजीयन फॉर्म; युवाओं से किया संवाद

कलेक्टर के खिलाफ वारंट:न मुआवजे का निराकरण; न कोर्ट में हाजिरी

जलसंकट से निपटने की तैयारियां अभी से शुरू:नर्मदा के पानी से भरेगा यशवंत सागर; डेढ़ लाख घरों को मिलेगी राहत

राजधानी में धधका कबाड़ का गोदाम:आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; इलाके में मची अफरा-तफरी

EOW की बड़ी कार्रवाई:GST रिटर्न भरने की आड़ में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा; 8 एफआईआर दर्ज

पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरा मध्यप्रदेश:35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे; अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट

देखिये वीडियो, रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं का विरोध:राजधानी की घटना से आक्रोश; बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान

शादियों के सीजन में बरसेगा धन:शहर में इतने हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद; 90 फीसदी तक वेडिंग वेन्यू बुक

परिसीमन बिल पर इंडिया ब्लॉक में मतभेद:इनको मनाने में जुटी कांग्रेस; इनके समर्थन के ऐलान के बाद बढ़ी सियासी हलचल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!