खबर
Top News

सी-21 मॉल की अवैध विज्ञापन स्क्रीन की शिकायत निगमायुक्त से: राजेश उदावत ने की भारी जुर्माने की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अप्रैल 2026, 2:37 pm
शेयर करें:
सी-21 मॉल की अवैध विज्ञापन स्क्रीन की शिकायत निगमायुक्त से

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एबी रोड स्थित सी-21 मॉल द्वारा नियमों को ताक पर रख प्रसारित हो रहे अवैध विज्ञापनों का मामला गरमा गया है। महापौर परिषद के सदस्य एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग प्रभारी राजेश उदावत ने निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए मॉल प्रबंधन पर भारी जुर्माना लगाने और अवैध गतिविधि तत्काल बंद करने की मांग की है।

आयुक्त क्षितिज सिंघल को की गई शिकायत में बताया गया मॉल प्रबंधन ने बाहरी दीवार पर लगभग 2500 वर्गफीट की विशाल वीडियो स्क्रीन लगा रखी है। इस पर नियम विरुद्ध बाहरी कंपनियों और व्यावसायिक संस्थानों के विज्ञापनों का लगातार प्रसारण हो जा रहा है।

नियमों के अनुसार मॉल प्रबंधन केवल अपने परिसर स्थित दुकानों का ही प्रचार कर सकता है। बाहरी विज्ञापनों का यह खेल न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे नगर निगम को मिलने वाले राजस्व को भी भारी चपत लगाई जा रही है।

वाहन चालकों का ध्यान भटकता है
शिकायत में सड़क सुरक्षा के गंभीर खतरे का भी उल्लेख किया गया है। प्रदेश की बाहरी विज्ञापन नीति के तहत व्यस्त सड़कों पर ऐसी किसी प्रसारण व्यवस्था की अनुमति नहीं है, जिससे वाहन चालकों की आंखों में चकाचौंध पैदा हो।

सी-21 मॉल की यह स्क्रीन रात के समय तेज और झिलमिल रोशनी छोड़ती है, जिससे एबी रोड पर चलने वाले वाहन चालकों का ध्यान भटकता है और दुर्घटना की आशंका रहती है। इसके अतिरिक्त, मॉल के बाहरी हिस्से में बिना अनुमति के दर्जनों अन्य छोटे विज्ञापन बोर्ड भी हैं, जो पूरी तरह अवैध हैं।

राजेश उदावत ने आयुक्त से मांग की है मामले की जांच कर अवैध वीडियो स्क्रीन और विज्ञापन बोर्ड को तत्काल हटाया जाए। मध्य प्रदेश की विज्ञापन नीति के अनुसार, इस प्रकार के अवैध विज्ञापनों पर 10 रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से प्रतिदिन जुर्माने का प्रावधान है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 12 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 12 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 12 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 12 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 12 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 13 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 13 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 13 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 13 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 13 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 13 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 13 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 14 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 14 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 14 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 14 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 14 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 14 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!