600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

नियमों की अनदेखी करने पर सख्ती
अनधिकृत बेसमेंट उपयोग और फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर निगम का बड़ा एक्शन...
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सुरक्षा मानकों और भवन निर्माण नियमों की अवहेलना करने वाले व्यावसायिक परिसरों और इमारतों के खिलाफ नगर निगम ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। बहुमंजिला इमारतों में बेसमेंट के अनधिकृत इस्तेमाल, स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण और फायर व स्ट्रक्चरल सेफ्टी मानकों की अनदेखी को लेकर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर निगम के भवन अधिकारियों और क्षेत्रीय टीमों ने अलग-अलग जोन में एक साथ निरीक्षण कर नियम तोड़ने वाले प्रमुख प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।
इससे व्यावसायिक क्षेत्रों, कोचिंग संस्थानों और हॉस्टल संचालकों में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ी कार्रवाई शहर के सबसे व्यस्त 56 दुकान क्षेत्र स्थित सात मंजिला अपोलो टॉवर पर हुई। 600 से अधिक दुकानों और व्यावसायिक दफ्तरों वाले इस विशाल परिसर में निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर सील किया गया।
अधिकारियों के अनुसार अपोलो टॉवर समेत कई अन्य व्यावसायिक इमारतों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के रास्ते बंद पाए गए, बेसमेंट में स्वीकृत प्रयोजन के बजाय व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और आग बुझाने वाले आवश्यक उपकरण अनुपलब्ध या खराब थे।
संबंधित संपत्ति मालिकों, दुकानदारों और संस्थानों को नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद जब सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तब परिसर में सूचना बैनर लगाकर कानूनी प्रक्रिया की गई।
जोन-11 के अंतर्गत अपोलो टॉवर के साथ ही जोन-9 में 10, वायएन रोड स्थित हीरो शोरूम की इमारत को सील किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक गतिविधियों वाले इस बड़े शोरूम में अग्नि सुरक्षा के अनिवार्य मानकों का पालन नहीं होना पाया गया।
जोन-8 के अंतर्गत आने वाले प्लॉट 109, ईसी में अवैध रूप से व्यावसायिक कार्यालय का संचालन किया जा रहा था। ग्राउंड फ्लोर पर चलाए जा रहे इस कार्यालय में आग से बचाव की कोई प्रणाली स्थापित न होने के कारण इसे तुरंत बंद कराया गया।
इसी तरह जोन-17 में संचालित गौरव रेस्टोरेंट प्रबंधन द्वारा बेसमेंट का उपयोग नियम विपरीत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, जिसके चलते बेसमेंट सील कर दिया गया। जोन-15 में उषा नगर स्थित कैटालाइजर कोचिंग के प्रशासनिक कार्यालय पर कार्रवाई हुई।
छात्रों और कर्मचारियों की आवाजाही वाले इस कोचिंग दफ्तर में तय फायर सेफ्टी मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते इसे सील किया। जोन-10 के गोयल नगर क्षेत्र में स्थित प्लॉट 320 एवं 329 पर बने होस्टलों में सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं पाए जाने पर इन्हें सील किया गया।
जोन-3 के पोलो ग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में गुरुकृपा ऑफसेट प्रिंटिंग एवं नेमा कार्ड्स के संस्थानों पर टीम ने दबिश दी। प्रिंटिंग और कार्ड निर्माण जैसे ज्वलनशील कार्य होने के बावजूद वहां पर्याप्त फायर सेफ्टी उपकरण उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते दोनों व्यावसायिक परिसरों को सील किया गया।
संबंधित समाचार

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!