बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन: करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशा तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दिल्ली से इंदौर आ रही बस में सफर कर रहे एक संदिग्ध यात्री को 2.067 किलो एम्फेटामाइन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.6 करोड़ रुपए बताई गई है।
DRI को सूचना मिली थी कि दिल्ली से इंदौर आ रही एक बस में एक यात्री बैग के भीतर NDPS पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने 9 सितंबर को इंदौर-देवास बायपास स्थित टोल प्लाजा पर बस को रोका और संदिग्ध यात्री की तलाशी ली।
सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी ड्रग्स
तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार सलवार सूट के सेट मिले। DRI के मुताबिक, इन कपड़ों के अंदर चार पीले रंग के सीलबंद लिफाफे छिपाए गए थे।
हर लिफाफे के भीतर एक काले रंग की पॉलीथिन थी, जिसमें सफेद क्रिस्टल जैसा पाउडर भरा हुआ था। फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर पदार्थ एम्फेटामाइन पाया गया।
2067 ग्राम एम्फेटामाइन जब्त
DRI ने कुल 2067 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद की है। एजेंसी के मुताबिक, जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.6 करोड़ रुपए है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद पदार्थ को जब्त कर लिया गया।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
DRI ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के बाद अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को यह ड्रग्स कहां से मिली और इसे इंदौर में किसे सप्लाई किया जाना था।
नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी DRI
एक आरोपी की गिरफ्तारी और ड्रग्स बरामद होने के बाद DRI ने मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स की सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि दिल्ली से इंदौर तक ड्रग्स पहुंचाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं और क्या इस नेटवर्क का संपर्क अन्य शहरों से भी है।
संबंधित समाचार

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!