खबर
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे: सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 4:27 pm
शेयर करें:
थाली में कीड़े कमरों में चूहे

छात्राओं ने लगाया घटिया भोजन, पेस्ट कंट्रोल न होने व मेडिकल सुविधा के अभाव का आरोप, शिकायत रजिस्टर के पन्ने फाड़ने का भी दावा

एबीवीपी ने 12-13 मांगों का ज्ञापन सौंपा, टेंडर निरस्त करने की मांग, रजिस्ट्रार बोले- मेस संचालक को नोटिस दिया, 10-15 दिन में सुधार का दावा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़े सपने लेकर दूसरे जिलों और राज्यों से इंदौर पढ़ने आए छात्रों के सामने सेज यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने खाने की गुणवत्ता, सफाई, पेस्ट कंट्रोल, मेडिकल सुविधा और शिकायतों की सुनवाई नहीं होने के आरोप लगाए हैं। विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्रों ने करीब चार घंटे प्रदर्शन किया।

छात्रों का कहना है कि थाली में कीड़े मिलने से लेकर हॉस्टल के कमरों में चूहों के आतंक तक की शिकायतें लंबे समय से की जा रही हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। हरदा की रहने वाली छात्रा अनिता साहू ने बताया कि उसे हॉस्टल में आए अभी करीब एक महीना ही हुआ है।

उसके मुताबिक कमरों में चूहों की समस्या है और पेस्ट कंट्रोल नहीं कराया जा रहा। छात्राओं का दावा है कि पहले भी एक छात्रा को चूहे ने काट लिया था और संक्रमण की स्थिति बनी थी। इसके बावजूद समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

खिड़कियों से पानी रिसा, शिकायतों पर भी सवाल
छात्राओं के मुताबिक हॉस्टल के कुछ कमरों की खिड़कियों से पानी रिसने की समस्या की शिकायत करीब एक महीने से की जा रही थी। आरोप है कि शिकायत रजिस्टर में दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई तो दूर, उसके पन्ने तक फाड़ दिए गए।

हालांकि इस दावे की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एक छात्रा के चोटिल होने के बाद उसे बाहर के अस्पताल ले जाने और इलाज तथा अल्ट्रासाउंड का खर्च खुद उठाने का दावा भी छात्राओं ने किया। केयरटेकर से शिकायत पर सहयोग नहीं मिलने और अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए गए हैं।

खाने में कीड़े मिलने का आरोप
हॉस्टल की मेस में परोसे जाने वाले भोजन को लेकर छात्राओं ने सबसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि खाने में कई बार कीड़े और अशुद्धियां मिल चुकी हैं। हॉस्टल से गर्ल्स मेस तक खाना पहुंचाने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए।

एबीवीपी की सेज यूनिवर्सिटी इकाई मंत्री अंशिका साहू ने आरोप लगाया कि मैन्यू नोटिस बोर्ड पर जरूर लगाया जाता है, लेकिन भोजन की गुणवत्ता पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनका कहना है कि शिकायत करने पर कई बार समस्या को मामूली बताकर टाल दिया जाता है।

बिहार से पढ़ने आई छात्रा पल्लवी रावत ने हॉस्टल में सफाई और पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि दूषित वातावरण और भोजन के कारण कुछ विद्यार्थियों की तबीयत खराब हुई तथा उल्टी की शिकायतें सामने आईं।

छात्रों ने कैंपस के मेडिकल रूम में पर्याप्त स्टाफ और प्राथमिक उपचार की सुविधा नहीं होने का भी आरोप लगाया। इतना ही नहीं, छात्राओं ने प्रतिबंधित और एक्सपायरी दवाएं दिए जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

रजिस्ट्रार बोले- संज्ञान में आते ही मेस संचालक को नोटिस
सेज यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. मनीष चौधरी ने छात्रों के आरोपों पर कहा कि विश्वविद्यालय ने उनकी समस्याएं सुनी हैं और उचित निर्णय प्रबंधन स्तर पर लिया जाएगा। भोजन में कीड़ा मिलने के आरोप पर उनका कहना था कि यदि ऐसी समस्या होती तो उसका असर व्यापक रूप से दिखाई देता।

उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मेस संचालक को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के लिए मेडिकल और अन्य व्यवस्थाएं मौजूद हैं तथा 10 से 15 दिनों के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।

बाहर से खाना मंगाने पर रोक के आरोप पर रजिस्ट्रार ने कहा कि छात्र ऑनलाइन माध्यम से खाना मंगा सकते हैं और उन्हें ऐसा करने से नहीं रोका जाता। अब छात्रों की शिकायतों और प्रबंधन के दावों के बीच बड़ा सवाल यही है कि हॉस्टल की व्यवस्थाओं में स्थायी सुधार कब तक दिखाई देगा।

‘टेंडर निरस्त करने का आश्वासन मिला’
एबीवीपी के सेज यूनिवर्सिटी इकाई अध्यक्ष हर्षराव गावड़े ने कहा कि छात्रों की शिकायतों के बाद संगठन ने करीब चार घंटे आंदोलन किया। उनका दावा है कि प्रदर्शन के दौरान रजिस्ट्रार के सामने छात्रों की समस्याएं रखी गईं और मेस का टेंडर निरस्त करने का आश्वासन दिया गया।

एबीवीपी ने लिखित आश्वासन की मांग के साथ करीब 12-13 बिंदुओं का ज्ञापन देने की बात कही है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन फिर उग्र किया जाएगा।

संबंधित समाचार

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

10 minutes ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

24 minutes ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

24 minutes ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

34 minutes ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

35 minutes ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

40 minutes ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

44 minutes ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

about 1 hour ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

about 1 hour ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

about 1 hour ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

about 1 hour ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

about 1 hour ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

about 1 hour ago
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

about 1 hour ago
मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई
Top News

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

about 2 hours ago
एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी
Top News

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

about 2 hours ago
ट्रक से गांजा तस्करी
Top News

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

about 2 hours ago
होटल में ब्यूटिशियन की मौत
Top News

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!