आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी: जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जहरीली शराबकांड की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इरशाद वली को सागर का नया आईजी बनाया है। दिलीप कुमार संभागायुक्त का पद संभाल चुके हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे थे। भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। सीएम ने कहा- आरोपियों पर आजीवन कारावास और फांसी वाली धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन को फ्री हैंड दिया है।
अतिक्रमण तोड़ने समेत जो भी जरूरी कार्रवाई है, वह की जाएगी। जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि, प्रशासन ने 15 मौतों की ही पुष्टि की है। कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
16 आरोपी गिरफ्तार, 17 पर इनाम
पुलिस ने मामले में अब तक 33 आरोपियों में से 16 को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अवैध शराब तैयार करने, पैकिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जांच में बरेठी शराब दुकान के लाइसेंसी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर निवासी बंडा की भूमिका सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, वह अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा के संपर्क में था। लखेरा से शराब बनाने का तरीका और फार्मूला मिलने के बाद अवैध शराब तैयार की गई। फरार मुख्य आरोपी मनीष लोधी और रवि लखेरा पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। बाकी 15 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम है।
आरोपी हिस्ट्रीशीटर
पुलिस के अनुसार, अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा पर 25 केस दर्ज हैं। चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत के खिलाफ पांच और मनीष लोधी के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। मनीष के छह मामले शराब तस्करी से जुड़े हैं।
खेत में तैयार हुई थी नकली शराब
पुलिस के मुताबिक, ततरवारा गांव के सरपंच चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत के खेत से 164 क्वार्टर सागर गोल्ड प्लेन मदिरा, 27 लीटर अमानक शराब और निर्माण-पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला।
जांच में सामने आया कि 2 सितंबर को चंदू के मक्का के खेत में करीब 50 पेटी नकली शराब ‘सागर गोल्ड’ के नाम से तैयार की गई थी। इसे आसपास के गांवों में सेल्समैन के जरिए पहुंचाया गया। पुलिस ने बंडा और विनायका थाने के दो मामलों में 252.12 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की है।
संबंधित समाचार

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!