खबर
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली: अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 4:08 pm
शेयर करें:
मुक्तिधामों में बदहाली

निगम आयुक्त के निरीक्षण में हुआ खुलासा

मालवा मिल और रामबाग में पसरी गंदगी, रीजनल पार्क के पास कचरा पाॅइंट, सीएसआई, दरोगा और सुपरवाइजरों का वेतन काटा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के दावों के विपरीत शहर के मुक्तिधामों में अव्यवस्था और गंदगी का आलम है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों से लकड़ी और सामग्री के नाम पर मनमाने दाम वसूलने के खेल पर भी निगम प्रशासन आंखें मूंदे बैठा था।

बुधवार सुबह निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के औचक निरीक्षण में मालवा मिल, रामबाग और श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय उद्यान रीजनल पार्क स्थित मुक्तिधामों की बदहाली का खुलासा हुआ।

निरीक्षण के दौरान मालवा मिल मुक्तिधाम परिसर में न तो डस्टबिन मिली और न ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। चारों तरफ गंदगी देखी। इस लापरवाही पर आयुक्त ने जोन क्रमांक 3 के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सीएसआई राम लोवंशी और वार्ड क्रमांक 56 के दरोगा वीरेंद्र लाहोरिया का 3-3 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। वहीं मुक्तिधाम सुपरवाइजर का 7 दिन का वेतन रोकने का फरमान जारी किया गया।

इसके बाद रामबाग मुक्तिधाम पहुंचे आयुक्त को एप्रोच रोड पर कचरे के ढेर मिले। परिसर के भीतर भी सफाई का इंतजाम नहीं था। इस पर रामबाग क्षेत्र के सीएसआई और दरोगा का 1-1 दिन तथा सुपरवाइजर का 7 दिन का वेतन काटा गया।

श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय उद्यान के सामने स्थित खाली भूखंड को कर्मचारियों ने अवैध कचरा पाइंट बना दिया था, जिसे तत्काल साफ करने और निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

मुक्तिधामों में आने वाले शोक संतप्त परिजन से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों को देखते हुए आयुक्त ने प्रमुख स्थानों पर लकड़ी और अन्य पूजन सामग्री की आधिकारिक रेट लिस्ट के बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किए।

बारिश के मौसम में लकड़ी संग्रहण केंद्रों में रखी लकड़ी को भीगने से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने और शहर के सभी मुक्तिधामों में पेयजल, बैठक व्यवस्था तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने की हिदायत स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मनोज पाठक, अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव सहित जोनल अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार

थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

less than a minute ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

10 minutes ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

10 minutes ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

20 minutes ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

25 minutes ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

30 minutes ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

41 minutes ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

about 1 hour ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

about 1 hour ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

about 1 hour ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

about 1 hour ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

about 1 hour ago
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

about 1 hour ago
मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई
Top News

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

about 1 hour ago
एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी
Top News

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

about 1 hour ago
ट्रक से गांजा तस्करी
Top News

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

about 2 hours ago
होटल में ब्यूटिशियन की मौत
Top News

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

about 2 hours ago
रातभर 40 ठिकानों पर छापे
Top News

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!