खबर
Top News

IRCTC केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 5:53 pm
शेयर करें:
IRCTC केस

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
IRCTC के रांची और पुरी स्थित होटलों के टेंडर से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में 7 आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में कुल 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी।

कोर्ट- लालू परिवार को जमीन से फायदा मिलने का आरोप
अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर अपराध से हुई आय और पद के कथित दुरुपयोग को लेकर प्रथमदृष्टया मजबूत संदेह है। कोर्ट के मुताबिक, दोनों पटना की उस जमीन से लाभान्वित हो रहे हैं, जिसे आरोप के अनुसार वर्ष 2005 से 2014 के बीच लालू यादव के कहने पर उनके पक्ष में ट्रांसफर किया गया था। उस समय लालू यादव रेल मंत्री थे।

क्या है IRCTC होटल टेंडर मामला?
मामला उस अवधि का है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे। जांच एजेंसियों का आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान IRCTC के तहत आने वाले रांची और पुरी के दो होटलों के टेंडर में नियमों की अनदेखी की गई।

आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया के जरिए इन होटलों को निजी कंपनियों को लीज पर देने में अनियमितताएं और पक्षपात किया गया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस प्रक्रिया में कुछ निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचा और इसके बदले लालू परिवार को कथित तौर पर आर्थिक फायदा मिला।

ED ने 16 आरोपियों को बनाया था आरोपी
ED की चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के अलावा लारा प्रोजेक्ट्स, सरला गुप्ता, प्रेम चंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, नाथ मल ककरानिया, राहुल यादव, विजय त्रिपाठी, देवकी नंदन तुलस्यान, सुजाता होटल्स, विनय कोचर, विजय कोचर, राजीव कुमार रेलन और अभीषेक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया था। इनमें से अदालत ने 7 आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया है, जबकि 9 के खिलाफ मुकदमा आगे चलेगा।

CBI ने भी आरोपों को लेकर दिए थे सबूत
लालू परिवार ने निचली अदालत के अक्टूबर 2025 के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस आदेश में उनके खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई थी।

CBI ने याचिका का विरोध करते हुए अदालत में कहा था कि जांच में महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य मिले हैं, जो मामले में लगाए गए आरोपों को प्रथमदृष्टया मजबूत करते हैं।

लालू परिवार ने आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश
दूसरी ओर, लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने आरोपों को निराधार और राजनीतिक साजिश बताया है। उनका कहना है कि जांच एजेंसियों के जरिए उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। लालू परिवार ने अदालत के समक्ष भी अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

अब मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी, जहां आरोप तय होने के बाद मुकदमे की आगे की प्रक्रिया पर सुनवाई होगी।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

3 minutes ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

7 minutes ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

29 minutes ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

38 minutes ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 1 hour ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 1 hour ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 1 hour ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 1 hour ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 1 hour ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 1 hour ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 2 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 2 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 2 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 2 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 2 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 2 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 2 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 2 hours ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!