खबर
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी: बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 4:32 pm
शेयर करें:
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए कनेक्शन सामने आ रहे हैं। अब भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित अन्ना नगर के एक मठ का पता जांच के घेरे में आया है। STF की जांच में इस एक पते से करीब 40 लोगों के नाम पर पासपोर्ट जारी होने की जानकारी सामने आई है।

जांच एजेंसी के अनुसार गिरोह कथित तौर पर बांग्लादेश से भारत आए लोगों की फर्जी भारतीय पहचान तैयार कर उन्हें पासपोर्ट दिलाता था।

इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज तैयार किए जाते थे। इसके बाद इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पते से पासपोर्ट बनवाए जाते थे।

भोपाल और डबरा से 70 से ज्यादा संदिग्ध पासपोर्ट
STF की जांच में अब तक भोपाल और डबरा के दो अलग-अलग पतों से 70 से ज्यादा संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने की जानकारी मिली है।

जांच की शुरुआत डबरा के सिमरिया टेकरी स्थित बौद्ध विहार कॉलोनी से हुई थी। यहां एक ही पते पर करीब 30 लोगों के नाम से पासपोर्ट जारी होने की जानकारी मिली।

इसके बाद जांच भोपाल के गोविंदपुरा स्थित अन्ना नगर के मठ तक पहुंची, जहां एक ही पते से करीब 40 पासपोर्ट जारी होने का पता चला। ये पासपोर्ट 2021, 2022 और 2023 के दौरान जारी किए गए बताए जा रहे हैं।

बौद्ध अनुयायी बनकर विदेश यात्रा का दावा
STF की जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी भारतीय पासपोर्ट हासिल करने वाले कुछ लोगों ने खुद को बौद्ध अनुयायी बताकर विदेश यात्राएं कीं। जांच एजेंसी को ऐसे लोगों के थाईलैंड, मलेशिया, चीन, श्रीलंका और जापान जाने की जानकारी मिली है।

अब STF यह पता लगाने में जुटी है कि इन यात्राओं का उद्देश्य क्या था और क्या फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल केवल विदेश यात्रा के लिए किया गया या इसके पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क भी सक्रिय था।

पहले बनाई जाती थी भारतीय पहचान
जांच एजेंसी के मुताबिक, गिरोह का कथित तरीका पहले पहचान तैयार करने का था। बांग्लादेश से भारत आए लोगों के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज तैयार किए जाते थे।

इन दस्तावेजों के जरिए संबंधित व्यक्ति का भारतीय नाम, पता और पहचान का रिकॉर्ड तैयार किया जाता था। इसके बाद इसी आधार पर भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन कराया जाता था।

एक ही पते से दर्जनों पासपोर्ट, सत्यापन पर सवाल
मामले में अब सबसे बड़ा सवाल पुलिस और स्थानीय सत्यापन प्रक्रिया को लेकर उठ रहा है। एक ही मठ या विहार के पते से दर्जनों लोगों के पासपोर्ट जारी होने के बावजूद सत्यापन के दौरान यह गड़बड़ी सामने क्यों नहीं आई, इसकी जांच की जा रही है।

STF अब पासपोर्ट आवेदन के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों के साथ-साथ स्थानीय सत्यापन में शामिल अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जेल में
STF के मुताबिक, मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसी के अनुसार गिरोह का कथित मास्टरमाइंड रियाल चौधरी भी जेल में है।

आरोपियों से पूछताछ के आधार पर STF गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जांच का दायरा अब भोपाल और डबरा से आगे असम और पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है।

पांच सदस्यीय टीम असम रवाना
गिरोह के नेटवर्क की पड़ताल के लिए STF की पांच सदस्यीय टीम असम रवाना हुई है। टीम वहां संदिग्धों के दस्तावेज, पते और नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

STF एसपी राहुल लोढ़ा के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब जांच का फोकस इस बात पर है कि एक ही पते से दर्जनों पासपोर्ट जारी कराने वाला नेटवर्क कितना बड़ा है और फर्जी भारतीय पहचान तैयार करने में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

संबंधित समाचार

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

5 minutes ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

25 minutes ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

34 minutes ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

34 minutes ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

44 minutes ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 1 hour ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 1 hour ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

about 1 hour ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

about 1 hour ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

about 1 hour ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

about 1 hour ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

about 1 hour ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

about 1 hour ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

about 2 hours ago
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

about 2 hours ago
मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई
Top News

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

about 2 hours ago
एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी
Top News

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

about 2 hours ago
ट्रक से गांजा तस्करी
Top News

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!