खबर
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल: मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 4:59 pm
शेयर करें:
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुंबई की ओर जाने वाले महत्वपूर्ण इंदौर-खलघाट फोरलेन पर टोल वसूली और सड़क के रखरखाव की व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) अब इस मार्ग के टोल प्लाजा का संचालन अपने स्तर पर कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

टोल संचालन के साथ सड़क के मेंटेनेंस और जरूरी सुधार कार्यों के लिए भी कंपनी का चयन किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

टोल संचालन के लिए टेंडर जारी
NHAI के परियोजना निदेशक प्रवीण यादव के मुताबिक, इंदौर-खलघाट फोरलेन के टोल प्लाजा के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कंपनी को टोल वसूली की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इसके साथ ही सड़क के रखरखाव और जरूरी सुधार कार्यों के लिए भी अलग से टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। नई व्यवस्था में टोल संचालन और सड़क के मेंटेनेंस की निगरानी NHAI के स्तर से की जाएगी।

2005 से 2009 के बीच बना था फोरलेन
इंदौर-खलघाट फोरलेन का निर्माण 2005 से 2009 के बीच किया गया था। परियोजना पर उस समय करीब 540 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

यह मार्ग इंदौर को मुंबई की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग से जोड़ता है। भारी वाहनों और लंबी दूरी के यातायात के कारण सड़क पर नियमित रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जाती है।

पिगडंबर में फ्लाईओवर की डिजाइन फाइनल
इधर, इंदौर-खलघाट मार्ग के पिगडंबर चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की तैयारी भी तेज हो गई है। NHAI ने फ्लाईओवर की डिजाइन फाइनल कर दी है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक साइट पर शुरुआती तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और नवंबर से निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है।

ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने की कवायद
पिगडंबर चौराहे को मार्ग के प्रमुख ब्लैक स्पॉट में शामिल किया गया है। यहां फ्लाईओवर बनने के बाद वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने और चौराहे पर ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

NHAI इस मार्ग के अन्य दुर्घटना संभावित हिस्सों की भी पहचान कर रहा है। इन स्थानों पर जरूरी सुधार और सुरक्षा उपाय किए जाने की योजना है।

टोल के साथ सड़क सुविधा पर भी फोकस
नई व्यवस्था में NHAI का फोकस सिर्फ टोल संग्रहण पर नहीं, बल्कि सड़क के नियमित रखरखाव और सुरक्षा सुधार पर भी रहेगा। मेंटेनेंस कंपनी के चयन के बाद सड़क की स्थिति, जरूरी मरम्मत और अन्य सुधार कार्यों को व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा।

ऐसे में आने वाले समय में इंदौर-खलघाट फोरलेन पर टोल संचालन से लेकर सड़क सुरक्षा तक पूरी व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।

संबंधित समाचार

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

6 minutes ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

10 minutes ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

19 minutes ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

22 minutes ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

33 minutes ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

40 minutes ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 1 hour ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 1 hour ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 1 hour ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 1 hour ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 1 hour ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 1 hour ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 1 hour ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

about 2 hours ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

about 2 hours ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

about 2 hours ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

about 2 hours ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

about 2 hours ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

about 2 hours ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!