एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज: रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साउथ तोड़ा में बुधवार को नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान सरकारी अमले के विरोध में हंगामा इतना बढ़ गया कि भीड़ को पीछे हटाने पहुंचे एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल को एक युवक ने पीछे से धक्का दे दिया।
अधिकारी संतुलन खोकर गिर पड़े। घटना के बाद पुलिस ने मौके से कई लोगों को अभिरक्षा में लिया। मोहम्मद जमी, मो. अम्मार समेत 14 नामजद लोगों और अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया है।
नगर निगम की टीम अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी। 100 से ज्यादा निगमकर्मी, तीन पोकलेन और छह जेसीबी मशीनें साथ थीं वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 80 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात थे। 50 शेड और छह मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए।
नोटिस के समय को लेकर शुरू हुआ विवाद... कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं सामान बाहर निकालने को लेकर पुलिसकर्मियों से बहस करने लगीं। उनका कहना था नोटिस में सुबह 9 बजे तक सामान हटाने का समय दिया गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और भीड़ जुटने लगी। कई लोग मोबाइल से घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने का प्रयास किया। इस दौरान एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और लोगों को पीछे हटाने लगे। आरोप है तभी पीछे मौजूद एक युवक ने उन्हें धक्का मार दिया। धक्का लगते ही अधिकारी गिर गए। पुलिस जवानों ने तत्काल युवक को पकड़ लिया।
नगर निगम के अनुसार कार्रवाई से पहले प्रभावितों को नोटिस जारी किए थे। मौके पर टीम ने टेप से नपती कर अवैध हिस्सों को चिह्नित कर हटाया। जेडओ गीतेश तिवारी जोन-11 के मुताबिक 50 शेड और कुछ मकानों के अवैध हिस्से हटाए। यहां सड़क निर्माण और चौड़ीकरण प्रस्तावित है।
इन आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण
पुलिस ने मोहम्मद जमी निवासी, मो. अम्मार निवासी साउथ तोड़ा, मोहम्मद हुजेफा, मोहम्मद मुबस्सीर, मो. फैजान, मोहम्मद कय्यूम, मेहजबी, खंसा खान, जर्रार, अकरम, अशफाक, इश्तियाक, ताहना, कबीर उर्फ कद्र, नदीम सरकार और अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की भूमिका और वीडियो फुटेज से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!